Header Ads

ये एक्ट्रेस बोली- नहीं पैदा करूंगी बच्चा, अडॉप्ट करके काम चला लूंगी


एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा एक प्रोग्राम में शामिल होने शनिवार को लखनऊ पहुंची। वह कहती हैं, बचपन से ही मैं आर्ट‍िस्ट थी और कुछ मेरे बस का नहीं था।

 डांस, म्यूजिक, फोटो खींचना, पेंटिंग यही सब मेरे शौक थे, इसलिए पैरेंट्स ने मुझे एक्ट‍िंग की फिल्ड में आने से नहीं रोका। nexa news से बातचीत में ऋचा चढ्ढा ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

6th क्लास में इस एक्ट्रेस को मिली थी पहली सैलिरी

- अमृतसर में पैदा हुईं ऋचा चढ्ढा की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई। सरदार पटेल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद हिस्ट्री ऑनर्स किया। पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया है। पिता बिजनेसमैंन हैं, मां प्रोफेसर हैं। छोटा भाई म्यूजिशियन बनना चाहता है।

- वो कहती हैं, 2007 में कॉलेज कम्पलीट कर मैन्स वर्ल्ड मैगजीन में इंटर्नश‍िप करने मुंबई गई, जहां मुझे 6 हजार रुपए सैलिरी मिलती थी। उसी दौरान थ‍िएटर भी ज्वाइन किया, मॉडलिंग की।

- साल 2008 में मुझे पहली फिल्म मिली। यह मुझे 2 महीने की मेहनत में ही मिल गई थी। लेकिन स्ट्रगल का समय उसके बाद शुरू हुआ। रेंट पर रहना, कनवेंस, मोबाइल खर्च भी निकलने में प्रॉब्लम होने लगी। घर वालों की हेल्प लेनी पड़ी।

- ऑड‍िशन की लंबी लंबी लाइनों में लगने के बाद साल 2012 में मुझे दूसरी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर मिली। फिल्म में मेरा रोल डबल एज की लेडी का था।

- पहली सैलिरी के बारे में बताते हुए वो कहती हैं, क्लास 6th में मैंने दूरदर्शन के लिए डांस प्रोग्राम किया था, जिसके लिए मुझे 200 रुपए मिले थे। एक साड़ी भी मिली थी।

- कास्टिंग काउच के बारे में ऋचा कहती हैं, अब समय बदल गया है, लोग सीधे नहीं बोलते। अब रात 12 बजे एक बेतुका सा मैसेज आ जाता है। हालांकि, मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन डर लगता था। अब खुद को सेफ फील करती हूं।

- 27 अक्टूबर को मेरी जिया ओ जिया फिल्म रिलीज हो रही है, 8 दिसंबर को फुकरे 2 और अगले साल कई फिल्में हैं।

अली के साथ रिलेशनश‍िपर पर बोली ये एक्ट्रेस

- एक्टर अली फजल से रिलेशनशिप के बारे में ऋचा कहती हैं, हम दोनों आर्टिस्ट हैं और एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। वो बहुत शरीफ लड़का है, अलग है इसलिए मुझे पसंद है।

- हालांकि, मैं ये नहीं बता पाऊंगी कि पहले किसने प्रपोज किया, बस हो गया। फिलहाल, शादी का अभी कोई प्रोग्राम नहीं है। फ‍िलहाल देश में हालात को देखकर मैं और अली दोनों को डर लगता है।

- मुझे बच्चा पैदा नहीं करूंगी, हमारे देश में इतने बच्चे हैं, उनमें से एक को अडॉप्ट कर लूंगी। आगे चलकर मन बदल गया, तो देखा जाएगा।