Header Ads

ये हैं 'बिग बॉस' से बेघर होने वाले 1st कंटेस्टेंट, लिया दवाइयों का ओवरडोज


'बिग बॉस' 11 में खुद को अंडरवर्ल्ड का रिलेटिव बताकर बतौर कॉमनर एंट्री करने वाले जुबेर खान को घर से बेघर कर दिया है। सोर्सेज के मुताबिक जुबेर सीजन 11 से बाहर होने वाले पहले कटेस्टेंट बन गए हैं। डिप्रेशन में आकर जुबेर ने लिया दवाइयों का ओवरडोज...

- वीकेंड का वॉर में सलमान ने जुबेर को उनकी गालियों और लड़कियों से बात करने के तरीके को लेकर काफी गुस्सा किया।

- सलमान इतना भड़क गए कि उन्होंने ये तक कह दिया, "तुम्हारे घर से बाहर निकलने के बाद अगर कुत्ता नहीं बनाया तो मेरा नाम सलमान खान नहीं।"

- इस दौरान सलमान ने जुबेर को उनकी सच्चाई जनता को बताने की भी धमकी दी।

- सलमान की झटकार से शो में ही जुबेर की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्होंने डिप्रेशन में आकर दवाइयों का ओवरडोज ले लिया।

- इस वजह से जुबेर की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत शो से इमरजेंसी एग्जिट कराकर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

- बाहर जाने के बाद जुबेर अब शो में वापस नहीं आएंगे। मेकर्स ने उन्हें बुरे बर्ताव के चलते बीच शो से ही उन्हें बाहर करने का फैसला लिया है।

खुद को अंडरवर्ल्ड का रिश्तेदार बताते थे जुबेर

- घर में जुबेर कई बार कंटेस्टेंट को धमकाते नजर आए थे। उन्होंने 'बिग बॉस' में कहा था, "मेरे रिलेटिव्स अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं ये सबको पता है।"

- "जिस एरिया में बिलॉन्ग करता हूं। मेरी जिद थी कि मुझे मेरी लाइफ में कुछ करना है। मैं उन लोगों की तरह नहीं बनना चाहता हूं।"

- जुबेर पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड 'लकीर का फरीर'(2013) फिल्म डायरेक्ट की है। साथ ही वो कई ऐड्स में भी काम कर चुके हैं।

दाऊद के रिश्तेदार नहीं है जुबेर

- ऐसे में हाल ही में श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हसीना पारकर' के को-प्रोड्यूसर और दाऊद के रिश्तेदार समीर अंतुले को जब ये बात पता चली तो उन्होंने बताया कि जुबेर एक फ्रॉड शख्स है और उसका दाऊद से कोई लेना देना नहीं है।

- वे उनके खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज करवाने वाले हैं। समीर अंतुले ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जुबेर पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रहा है।

- उन्होंने बताया कि हसीना की दो बेटियां हैं कुदसिया और हुमायरा, इनमें से जुबेर खुद को कुदासिया का पति बता रहा है, जबकि दोनों ही जुबेर को नहीं जानती है। कुदसिया की शादी बिजनेसमैन जहीर शेख से हुई है और उनका कपड़ों का बिजनेस है।

- समीर ने बताया कि उनके पास सारे जरूरी कागजात है जिससे ये साबित किया जा सकता है कि जुबेर का दाऊद की बहन से कोई रिश्ता नहीं है।

- उन्होंने बताया कि 2014 (हसीना की मौत से पहले) में जुबेर ने हसीना से मुलाकात कर उनकी बायोग्राफी बनाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन हसीना ने मना कर दिया था।

- जुबेर की वजह से उनकी बहनों (कुदसिया और हुमायरा) को परेशानी हो रही है, वे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाले हैं।

जुबेर ने पर्सनल एजेंडा बताया था 'बिग बॉस' में आने का मकसद

- 'बिग बॉस' के प्रीमियर के दौरान जुबेर ने बताया कि उनका शो में आने का मकसद सिर्फ पर्सनल एजेंडा है।

- उन्होंने बताया था कि उनकी पर्सनल लाइफ हंसी-खुशी बीत रही थी लेकिन एक रात कुछ ऐसा हुआ कि उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गईं और दोबारा वापस नहीं लौटी। इस इंसीडेंस को 10 महीने हो चुके हैं। तब से जुबेर घर में अकेले रह रहे हैं।

- जुबेर ने बताया, "मैं पत्नी को एक रिलेटिव के घर छोड़कर आया था। अगले दिन उनका फोन आया और बोलीं कि अब वो कभी वापस घर नहीं आएंगी। यही वो वाकया था जिसके बाद से मैं कभी अपने बच्चों से नहीं मिल पाया।"

- जुबेर ने बताया था, "बाद में मुझे पता चला मेरे बच्चे बिग बॉस देखते हैं। इसी के बाद से मैंने यह फैसला लिया कि यही वो प्लेटफॉर्म है जो मुझे मेरे बच्चों से कनेक्ट करा सकता है।"

- उन्होंने बताया था, "मैं चाहता हूं कि सरकार को भी मेरी दुर्दशा का पता चले। पुलिस ने मेरी कम्प्लेन फाइल नहीं की थी क्योंकि मेरी फैमिली अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखती है।

 मैं इस शो से ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचना चाहता हूं। ताकि मैं अपने बच्चों को वापस