Header Ads

कंगना कॉन्ट्रोवर्सी पर इस एक्टर ने लिखा ओपन लेटर, किया ऋतिक का सपोर्ट


इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ से शुरू हुआ कंगना रनोट और ऋतिक रोशन का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब इस पूरे मामले में ऋतिक के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स आ गए हैं।

जिसमें से फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखा है और ऋतिक का सपोर्ट किया। अपने लेटर में फरहान ने लिखा कि मैंने आज एक ओपन लेटर पढ़ा जो एक आदमी ने उस महिला के बारे में लिखा था जिसे मैं जानता हूं।

पिछले काफी वक्त से दोनों का विवाद जारी था और आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला चल रहा था। जिसमें पहले आरोप लगाने वाले की तरफ से विक्टिम पर आरोप लगाया था लेकिन आखिरकार विक्टिम ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी।

 हालांकि इस मामले में सही गलत कहने वाला मैं कोई नहीं हूं। लेकिन जिस तरह से चीजे सामने आईं तो उसपर राय रखी जा सकती है।

मैं मानता हूं कि हमारी सोसइटी में ज्यादातर एक महिला ही अन्याय का शिकार होती है। लेकिन कभी कभी जिस पर आरोप लगा है वो भी शिकार हो जाता है। 7 साल तक थे रिलेशनशिप में...

महिला का कहना है कि वो लोग 7 साल तक रिलेशनशिप में थे और इस दौरान उन्होंने कई सारे ई मेल्स एक्सचेंज किए।

वही एक तरफ जहां विक्टिम ने अपने लैपटॉप और फोन जांच के लिए बिना कहे जमा कर दिए तो वहीं आज तक आरोपी ने ऐसा नहीं किया।

इसके साथ ही फरहान सवाल उठाते हैं कि क्या विक्टिम ने मेल का रिप्लाई किया। जहां तक हमे पता है एक बार भी नहीं।

इसके साथ ही फरहान सवाल उठाते हैं कि अगर कोई आपको हैरास करने के लिए ईमेल करेगा तो क्या आप बैठे रहेंगे। इसके साथ ही फरहान ने फोटोज, पासपोर्ट का भी मैटर उठाया।