कुंड में गिरे लड़के को बचाने लड़की ने लगा दी छलांग, फिर सामने आई सच्चाई
एक लड़का-लड़की हवेली के ऊपर खड़े थे, अचानक लड़का नीचे बने मचकुंड में गिर जाता है। लड़की भी उसे बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा देती है। तभी वहां अचानक मगरमछ आ जाता है। लड़की तुरंत लड़के को बचाते हुए कुंड से बाहर निकालती है। घबराइये नहीं ये कोई घरना नहीं, बल्की एक टीवी सीरियल का सीन है। जो राजस्थान के धौलपुर में शूट गिया गया है। जिसे 7 नवंबर से रिलीज होने वाले सीरियल 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में दिखाया जाएगा।
- तीर्थ राज मचकुंड की खूबसूरती और उसमें खिले कमलों के बीच हुई शूटिंग में यहां की भव्यता सीरियल के ट्रेलर में जान डालती नजर आई है। जिसमें लीड एक्ट्रेस दीया उर्फ तेजस्वी प्रकाश प्रिंस रतन मान सिंह के ऊपर सीन फिल्माए गए हैं, जो ट्रेलर में बहुत ही खूबसूरती बिखेर रहे हैं।
- 55 सेकेंड के ट्रेलर में रतन को फॉरेन रिटर्न दिखाया गया है। दिया रतन को अपनी हवेली (मचकुंड) के बारे में बता रहीं हैं कि तभी रतन अचानक मचकुंड में कूद जाता है और उसे बचाने के लिए दिया भी कूद जाती है। हालांकि दिया को बाद में इस बात का पता चलता है कि वो उसके साथ मजाक कर रहा है, लेकिन बाद में वह मचकुंड में रतन की जान मगरमच्छ से बचाती हुई दिखाई दे रहीं हैं। जिसमें वह कह रही हैं कि हमारी आदत है आपकी जान की हिफाजत करना।
- धौलपुर के मचकुंड में शूट हुए ट्रेलर में दिया और रतन की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। वहीं मचकुंड की लोकेशन भी दर्शकों का दिल आसानी से जीतेगी। रिश्ता लिखेंगे हम नया सीरियल 7 नवंबर से रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा।
रिश्ता लिखेंगे हम नया एक नई कहानी होगी। यह एक अनूठे रिश्ते की अनकही कहानी है। यह एक मौत के कगार पर खड़े व्यक्ति को किए गए वादे को पूरा करने की कहानी है। राजस्थान के शाही खानदान रूपी कैनवास पर सजे, रिश्ता लिखेंगे हम नया एक बेहतरीन कहानी है। आम तौर पर हमने देखा है कि पुरुषों को ही महिला का रक्षक माना जाता है। लेकिन इस कहानी में एक महिलाएं अपने पुरुष जीवनसाथी के रक्षक के तौर पर सामने आएंगी।

Post a Comment