Header Ads

सरकारी अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर, महिला ने नाले के पुल पर दिया बच्चे को जन्म


उत्तराखण्ड के सीमान्त कस्बे त्यूनी में मजबूरन महिला को झूला पुल के ऊपर बच्चे को जन्म देना पड़ा क्योंकि सरकारी हास्पिटल में कोई भी डाक्टर उपलब्ध नहीं था।

महिला की तस्वीरें शिव प्रसाद भारती नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई है। शेयर करते हुए शिवप्रसाद ने लिखा है कि

'सरकार शर्म करो क्या इससे ज्यादा शर्मनाक भी हो सकता है कुछ।

आज उत्तराखण्ड के सीमान्त कस्बे त्यूनी में मजबूरन महिला को झूला पुल के ऊपर बच्चे को जन्म देना पड़ा क्योंकि "सरकारी हास्पिटल" में कोई भी डाक्टर उपलब्ध नहीं था।

डबल इंजन की सरकार के राज़ में जहां गर्भवती महिला एक पुल पर नवजात को जन्म देती है। अस्पताल आपके कहते हैं कि उनके पास व्यवस्था नहीं

जज्बाती होकर कोसता हो डबल इंजन की सरकार को कहाँ है । सरकार को , स्वास्थ्य व्यवस्था देखने वाले को ,फ्री में पगार लेने वाले को भगवान ना करे तुमको कभी ये दिन दिखाए ,

 हद हैं पहाड़ी राज्य में पहाड़ी महिला ही बदहाल ,जिन्होंने डबल इंजन की सरकार बनाई वो महिला वो मात्र शक़्ति भी आज खून के आंसू रो रही हैं ..? ये है त्रिवेद्र सरकार का हाल माहिलाओं के लिए अस्पताल और डाक्टर कहाँ हैं ?


आखिर कब तक झूठ बोलोगे ?फोटो से पता चल रहा है महिला ने ने पुल पर बचे को जन्म दे दिया है ?और हालात भी देखिये ?शायद आपको और डबल इंजन वाली सरकार को नहीं दिखता ?