इस एक्ट्रेस को लेकर भाग गया था डायरेक्टर, लन्दन में मनाया था हनीमून
बॉलीवुड में बहुत से फ़िल्मी सितारे लव मैरिज करते है जो अक्सर अपने परिवार के खिलाफ जाके शादी करते है.
आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे है. ये प्रेम कहानी है “ये गलियां ये चौबारा” गाने की खूबसूरत एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की.
हिंदी फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के पति टूटू शर्मा जब 20 साल के थे तब उन्हों ने अपने पिता से एक फिल्म बनाने की बात कही थी।
उनके पिता जगन शर्मा ट्रैन की बारी पर बैठके सिगारेट फुक रहे थे। तब टूटू प्लेटफार्म पर खड़े थे। तभी यह बात उन्हों ने अपने पिता जगन को कही थी।
टूटू जब 20 साल के थे तब उन्हों ने अपनी पहली फिल्म ‘नियत’ बनाई थी।
उनके पिता जगत शर्मा ने पहली बार रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर को अपनी फिल्म ‘चार दीवारी’ में लीड एक्टर का पहला ब्रेक दिया था। टूटू शर्मा ने भी अपनी पहली फिल्म ऋषि कपूर के साथ ही बनाई थी।
राजस्थान के अलवर में जन्मे टूटू ने जयपुर की सेन्ट जेवियर्स स्कूल में शिक्षा ली थी। उसके बाद कॉलेज की शिक्षा उन्हों ने मुंबई में ली थी।
सामान्य रूप से कोई भी निर्देशक फिल्म की स्टोरी सुनाने किसी एक्ट्रेस से नहीं मिलते हैं। तब फिल्म मेकर विजय सरदाना की फिल्म में पद्मिनी को अभिनेता जीतेन्द्र की बहन का रोल करना होता हैं।
लेकिन पद्मिनी ने यह भूमिका करने से इन्कार कर दिया था। तो टूटू ने पद्मिनी से कहा की, यह रोल इतना अच्छा हैं की अगर वह खुद कोई औरत होते तो यह रोल जरूर करते।
तब यह पूरी बात सुनकर पद्मिनी खूब हंसी थी। जिसके बाद पद्मिनी इस रोल के लिए राजी हो गई थी। ये वो वक़्त था जब दोनों एक दुसरे से प्यार करते थे.
जब पद्मिनी पेरिस में इस फिल्म का शूटिंग कर रही तब टूटू उन्हें वहां तक गुलाब के फूल भेजते थे। लेकिन पद्मिनी का परिवार इस रिश्ते से राजी नहीं था।
इसलिए पद्मिनी ने टूटू के साथ भागकर पूनम धीलोन के घर शादी मनाई थी। जब दूसरे दिन दोनों जयपुर से मुंबई जा रहे तब कई पैसेंजर्स ने फ्लाइट में उनका तालियां बजाकर कर स्वागत भी किया था।
जिसके बाद दोनों मुंबई से एक हप्ते के लिए लंदन हनीमून मनाने के लिए गए थे। जब दोनों लंदन से मुंबई वापस लौटे तब अभिनेता जीतेन्द्र ने उनके लिए अपने घर एक पार्टी भी दी थी।
पद्मिनी कोल्हापुरे और टूटू शर्मा का बेटा प्रियंक भी बॉलीवुड में आने के लिए तैयार हैं। प्रियंक ने अमरीका जाकर अभिनय की शिक्षा ली हैं।
टूटू भी अपने बेटे को लेकर राजस्थानी में बड़े बजट में फिल्म बनाने की इच्छा जताते हैं।


Post a Comment