फार्म हाउस में बना है धोनी का नया घर, दिखता है कुछ ऐसा
इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी इसी साल अपने पुराने घर को छोड़कर फार्म हाउस के नए घर में शिफ्ट हुए हैं। रांची में रिंग रोड में धोनी का ये फार्म हाउस करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। घर में चारों तरह काफी हरियाली है और बड़ा गार्डन हैं। धोनी की वाइफ साक्षी ने घर की आउटर ब्यूटी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। धोनी का ये नया घर करीब तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। इससे पहले वो हरमू रोड स्थित घर में रहते थे।

Post a Comment