करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना क्रिकेटर, अब टीम में आने के लिए कर रहा स्ट्रगल
इंडियन क्रिकेटर गौतम गंभीर आज 36 साल (14 अक्टूबर, 1981) के हो गए हैं। गंभीर दिल्ली की बिजनेस फैमिली से आते हैं। उनके पिता दीपक गंभीर का टेक्सटाइल का बिजनेस है। वहीं, उनकी मां सीमा हाउसवाइफ हैं। पिता का बिजनेस होने के बाद भी गंभीर ने क्रिकेट का रुख किया। दरअसल उन्होंने करीब 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और 22 साल की उम्र में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया।
टीम इंडिया के बेस्ट ओपनर्स में से एक रहे गौतम गंभीर लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।
- वो जनवरी, 2013 से वनडे टीम इंडिया से बाहर हैं। वहीं, गंभीर ने आखिरी टी20 दिसंबर, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
- गंभीर की अक्टूबर, 2016 में करीब दो साल बाद टेस्ट टीम इंडिया में वापसी हुई थी। तब उन्हें न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 मैच खेलने का मौका मिला था।
- हालांकि, दो टेस्ट बाद ही उन्हें फिर टीम से बाहर कर दिया गया। लगातार IPL और घरेलू क्रिकेट में अच्छी परफॉर्मेंस के बाद भी टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो रही है।


Post a Comment