बेहद स्टाइलिश है इस 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट की बेटी, कर सकती है बॉलीवुड डेब्यू
'बिग बॉस-5' की एक्स कंटेस्टेंट पूजा बेदी की बेटी आलिया फरनीचरवाला इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोज को लेकर सुर्खियों हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें आलिया काफी ग्लैमरस एंड स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। बता दें, आलिया 28 नवंबर को 20 साल की हो जाएगी। 3 लाख से ज्यादा हैं आलिया के फॉलोवर्स...
- पूजा की स्टाइलिश बेटी आलिया अक्सर इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ पार्टीज और बिकिनी फोटोज पोस्ट करती हैं।
- इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
- पूजा बेदी और फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला की बेटी आलिया का जन्म 1997 में हुआ था।
न्यूयॉर्क में रहती हैं आलिया
- आलिया फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना रही हैं और वे जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी में हैं।
- वे न्यूयॉर्क में रहती हैं। बता दें, आलिया 2011 में सोनी इंटरनेशनल चैनल के रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में वे बतौर कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ दिखाई दी थीं।
इस वजह से सुर्खियों में रहीं आलिया
- आलिया रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी के साथ झगड़े को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं।
- दोनों की झगड़ा इतना बढ़ गया था कि आलिया पर POCSO कानून के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
- पूजा ने इस मामले को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था। बता दें, दोनों के झगड़े की खबर नवंबर 2014 में आई थी।
इन शोज में काम कर चुकीं पूजा बेदी
- पूजा 'बिग बॉस-5' के अलावा 'नॉट जस्ट पेज-3', 'जस्ट पूजा', 'झलक दिखला जा', 'हार्टबीट', 'मम तुम और हम', 'जोड़ी कमाल की', 'नच बलिए', 'फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
- टीवी शोज के साथ पूजा ने 'जो जाती वही सिंकदर'(1992), 'लुटेरे'(1993), 'फिर तेरी कहानी याद आई'(1993, 'आतंक ही आतंक'(1995) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।


Post a Comment