UP के इस शख्स ने 2760 पुश अप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या है डाइट
ऑस्ट्रेलिया के कार्टन विलियम्स के 2682 पुश अप का रिकॉर्ड तोड़ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम।
यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले अश्वनी कुमार सिंह (22) ने पुश अप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कार्टन विलियम्स के 2682 पुश अप के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2760 पुश अप कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अश्विनी ने यह रिकॉर्ड एक घंटे में बनाया है। बता दें, रविवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नक्ष्य फाउंडेशन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। आगे पढ़िए अश्निनी के डाइट और उनके बारे में...
रोज 8 घंटे करते हैं प्रैक्टिस, दलिया-चना है डाइट
-अश्विनी ने बताया, ''मैं देवरिया जिले के निसनिया गांव का रहने वाला हूं। वहां कोई ग्राउंड नहीं है, लेकिन मैं सुबह 4 घंटे और शाम को 4 घंटे प्रैक्टिस करता हूं।''
-''पिछले साल मैंने न्यूज पेपर पढ़ा था। जिसमें लिखा था ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले कार्टन विलियम्स ने 2682 पुश अपर अपने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। उसके पहले कार्टन के नाम एक घंटे में 2392 पुश अप का रिकॉर्ड था।''
-''इसके बाद मैंने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कठिन प्रैक्टिस शुरू कर दी और रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए मैं रोजाना 2 हजार से 2500 पुश अप करने लगा।
-''पिता देवरिया में बस कंडक्टर और मां अगनबाड़ी में जॉब करती हैं। मेरे से एक बड़ा और एक छोटा भाई के अलावा एक बहन है।''
-अश्वनी ने कहा, ''मैंने सिर्फ दलिया और चने की डाइट से यह रिकॉर्ड बनाया है। अगर संसाधन की कमी दूर हो जाए तो कई खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।''
फिर मैंने गिनीज बुक में भरा फॉर्म
-अश्वनी ने कहा, ''मैंने प्रैक्टिस करने के बाद गिनीज बुक का फॉर्म भरा। आज हमने उनके सेलेक्ट किए हुए जज के सामने यह रिकॉर्ड बनाया है।''
-''मैं बचपन से ही सोचा था कि मुझे देश के लिए रिकॉर्ड बनाना है। तब ही मैंने पुश अप का रिकॉर्ड बनाने की ठानी।''
-''मैंने स्टेट लेवल की एथलीट में लॉन्ग रेस में भाग लिया था, लेकिन जीत न सका। अभी उसके लिए फिर से प्रैक्टिस कर रहा हूं।
साइकिल से 14 दिन, 15 घंटे और 37 मिनट में लेह से कन्याकुमारी का किया सफर
-अश्वनी ने कहा, ''साल 2016 में मैंने साइकिल से 14 दिन 15 घंटे और 37 मिनट में लेह से कन्या कुमारी तक का सफर तय कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था।
-''मैंने 4197 किमी की दूरी साइकिल से 15 दिनों से भी कम समय में तय की थी। मेरे साथ आजमगढ़ के आकाश यादव साइकिल के इस रिकॉर्ड में भी शामिल थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड एयरफोर्स के दो कर्मियों के नाम था।''


Post a Comment