Header Ads

रेलवे पटरियों की मरम्मत करता था ये, बचपन में मोटा कहते थे दोस्त, एक झटके में बना करोड़पति


यह कहानी एक ऐसे क्रिकेटर की है, जो कभी रेल की पटरियां ठीक करने का काम करता था। लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और इस क्रिकेटर की मेहनत रंग लाई। एक झटके में ये क्रिकेटर करोड़पति बन गया।

इस क्रिकेटर का नाम कर्ण शर्मा है। आईपीएल सीजन-10 में कर्ण को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा था। कर्ण बचपन से क्रिकेट खेलना चाहते थे। कर्ण की बचपन की एक कहानी है। दरअसल वो काफी मोटे थे।

इसलिए लड़के उसे मोटा कहकर चिढ़ाते थे। लेकिन कर्ण ने कभी किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं किया। वो हमेशा अपने खेल पर फोकस करता था।

फैमिली की हालत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी। कर्ण एक साधारण परिवार का लड़का था। साल 2005 में कर्ण ने रेलवे में फोर्थ ग्रेड की नौकरी की।

उनका काम पटरी की मरम्मत करना और लोहे की रॉड उठाने का था। लेकिन क्रिकेट खेलने की वजह से उनको इससे छूट मिलती थी।

कर्ण शर्मा की जिंदगी जैसे-तैसे कट रही थी। लेकिन उनका मन इस नौकरी में नहीं लग रहा था। वो तो क्रिकेट के मैदान में दिखना चाहते थे।

वो लगातार मेहनत करते रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2014 में कर्ण शर्मा को आईपीएल सीजन-7 में मौका मिला।

कर्ण को सनराइजर्स हैदराबाद ने मौका दिया था। उस वक्त उनक सैलरी 17 हजार रुपए थी। हैदराबाद ने कर्ण को 3.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। एक झटके में कर्ण शर्मा करोड़पति बन गए।

कर्ण शर्मा को टीम में चुने जाने की खबर उनकी पत्नी ने दी। पहले तो कर्ण को इसपर भरोसा ही नहीं हुआ। उनको लगा कि वो मजाक कर रही है।

इसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया और अपने दोस्त अमित मिश्रा से कंफर्म किया। तब उनको यकीन हुआ कि उनको आईपीएल में खेलने का मौका मिला है।

हालांकि इससे पहले भी कर्ण को साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 20 लाख रुपए के कॉन्ट्रैक्ट पर अप्वाइंट किया था। उन पैसों से कर्ण ने मेरठ एक मकान खरीदा था।

कर्ण की फैमिली मेरठ के कंकरखेड़ा के यूरोपियन कॉलोनी में रहती है। कर्ण के पिता विनोद शर्मा बिजनेस करते हैं, जबकि मां पूनम टीचर हैं। कर्ण की शादी मेरठ की ही रहने वालीं निधि‍ से हुई है।

कर्ण ने साल 2007 में रणजी टीम से करियर की शुरुआत की थी। सितंबर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच से इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था।

उसी साल दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ वन डे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका मिला। राइट आर्म लेग ब्रेक के साथ-साथ अपनी गुगली से बैट्समैन को चकमा देने के माहिर हैं।