राजा की इस पोती के पास नहीं शादी का सबूत, इस प्लेयर के साथ रही लिव इन में
अपने लिव इन पार्टनर और पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस संग चल रहे डोमेस्टिक वायलेंस केस को लेकर मॉडल रिया पिल्लई फिर एक बार सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी रिया के साथ अदालती विवाद फिर गहरा गया है। रिया ने पेस पर अपने 10 साल की बेटी आयना के लिए मेंटीनेंस खर्च का केस दर्ज कराया था। बता दें कि रिया, हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं।
2003 में रिया पिल्लई की भेंट गोआ की एक फ्लाइट में लिएंडर पेस से हुई थी। तब रिया के संबंध संजय दत्त से खत्म हो चुके थे, क्योंकि संजय विवादों में उलझ गए थे।
- पेस और रिया के संबंध प्रगाढ़ हो गए। रिया का दावा है कि दोनों ने 2005 और 2008 दो बार शादी की। 2006 में पेस और रिया की बेटी हुई आयना।
- पेस को शक था कि रिया का संबंध क्रिकेटर अतुल शर्मा से है। 2014 में रिया ने पेस और उनके पिता पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाया। अब रिया बेटी के इलाज के लिए पेस से खर्च मांग रही हैं।
रिया के पास शादी का कोई सबूत नहीं है। कोई फोटो नहीं है। पर वे कहती हैं पेस ने अपने पासपोर्ट में पत्नी के रूप में उनका नाम दर्ज कराया था। साथ ही सीसीआई क्लब में उन्हें रिया पिल्लई पेस के नाम से लाइफटाइम मेम्बर बनाया था। अदालत में ये बताया कि बेटी के स्कूल रेकॉर्ड में भी श्री व श्रीमती पेस लिखा गया है। रिया के वकील राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी हैं।
रिया पिल्लई की नानी जुबैदा पहली बोलती फिल्म आलम आरा (1931) की अदाकारा रही हैं। 1937 में बनी ‘देवदास’ में भी काम किया है।
- जुबैदा ने हैदराबाद के तत्कालीन महाराज नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर से प्रेम विवाह किया था।
- धनराजगिर हैदराबाद के निजाम के बैंकर थे। मुंबई में इनका धनराज महल हैं। जुबैदा हिंदू बन गईं।
- उनके दो बच्चे हुए बेटा हुमायूं और बेटी धुर्रेश्वर। इसी धुर्रेश्वर की बेटी रिया पिल्लई हैं।
- रिया मॉडलिंग करने लगीं। संजय दत्त से मिली, दोनों ने शादी कर ली। फिर संजय दत्त को सजा हो गई। संजय से तलाक लिया और पेस से शादी की।
पेस रिया के 2005 में लिव-इन पार्टनर बने थे। दोनों के बीच करीब आठ साल तक रिश्ते रहे। दोनों की 11 साल की एक बेटी भी है।
- जब दोनों में विवाद शुरू हो गया तब पेस ने दलील दी कि रिया उनकी पत्नी नहीं हैं, इसलिए वह गुजारा-भत्ता नहीं देंगे।
- बता दें कि रिया ने फैमिली कोर्ट के जरिये पेस से 4 लाख रुपए महीना गुजारा भत्ता मांगा।
- कोर्ट ने कहा कि दोनों शादीशुदा नहीं हैं, इसलिए गुजारा भत्ता नहीं दे सकते। इसी आधार पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी रिया की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं।
रिया पिल्लई पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया।
- 2003 में इंटरनेशनल वुमन्स डे पर उन्हें रवीना टंडन, अनुष्का शंकर और रितु बेरी के साथ ‘वुमन ऑफ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया गया था।
- 2006 में हिंदी फिल्म ‘कॉरपोरेट’ में भी उन्होंने काम किया था।

Post a Comment