Header Ads

ट्रेन के ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया दिल दहला देने वाला वीडियो...


दुनिया मे शायद ही कोई ऐसा युवा हो जिसे बाइक चलाना पसंद न हो। सदियों से बाइक चलाना युवाओं की पसंद रही है और खासकर तेज रफ्तार बाइक जिसे हर कोई चलाना चाहता है।

लेकिन इस तेज रफ्तार की चाहत में कुछ युवा नादानी भी कर बैठते हैं जिस कारण उन्हें जिंदगी भर पछताना भी पड़ जाता है और कभी-कभी अपनी जिंदगी से हाथ भी धोना पड़ जाता है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है Victoria के Ballan शहर से जहां एक युवा तेज रफ्तार बाइक को रेल की पटरियों के पास से चला रहा था। उय युवक की बाइक किसी कारण वस रेल की पटरियों के बीच जा फंसी जिसके बाद वह उसे निकालने की जुगत में लग गया।

इस बीच एक ट्रेन बड़ी ही तेज रफ्तार के साथ उसकी ओर बढ़ रही थी जिसकी स्पीड करीब 160 किमी. प्रति घंटा रही होगी। उसके अंदर बैठे ड्राइवर ने इस पूरे वीडियो की रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने लगा।

दरअसल, इस वीडियो में कुछ बाइकर्स ट्रेन की पटरियों के किनारे बाइक चला रहे हैं और एक बाइक सवार युवक पटरियों के बीच अपनी फंसी बाइक को निकालने में लगा हुआ है।

जब तक ट्रेन का ड्राइवर ब्रेक मारता तब तक ट्रेन बाइक के ऊपर से निकल चुकी थी। इस वीडियो में बाइक सवार युवक बाल-बाल बचता हुआ दिख रहा है।

इस वीडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड किए जाने पर जब ट्रेन के ड्राइवर से पूढा गया कि उसने इसे क्यों अपलोड किया तो उसका जवाब बड़ा ही अच्छा था।

 उसने कहा लोगों को लगता है कि ट्रेन की ब्रेक को लगाना आसान होता है, इसलिए मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसा न सोचें और सावधानी के साथ बाइक चलाएं।