Header Ads

अंबानी की पार्टी में पहुंचीं कंगना, आमिर की 'बेटी' समेत ये सेलेब्स भी आए नजर


लैविश पार्टीज के लिए मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने गुरुवार रात अपने घर पर एक पार्टी होस्ट की। यह पार्टी मामी फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए रखी गई थी।

इसमें आमिर खान, कंगना रनोट, करन जौहर, श्रीदेवी, बोनी कपूर, जैकी श्रॉफ, अदिति राव हैदरी, राजकुमार राव, रितेश देशमुख, जायरा वसीम, अनुपम खेर और अरशद वारसी समेत कई सेलेब्स नजर आए।

बता दें कि 19वें मामी फिल्म फेस्टिवल की स्पॉन्सर मुकेश अंबानी की ही कंपनी है। वहीं मामी की चेयरपर्सन आमिर की वाइफ किरण राव हैं।

यही वजह है कि इस पार्टी में आमिर और किरण बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे। पिछले साल भी मामी फिल्म फेस्टिवल के बाद मुकेश अंबानी ने अपने घर पर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी रखी थी।