यूरिन फेंकने से सुहागरात-प्रेग्नेंसी तक, 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स की कॉन्ट्रोवर्सी
1 अक्टूबर से 'बिग बॉस' का 11वां सीजन शुरु होने जा रहा है। सलमान शो के लॉन्च की एपिसोड की तैयारियों में जोरों से बिजी हैं। इस बार शो में कंटेस्टेंट की बदतमीजियों को ध्यान में रखकर एक नई गाइडलाइन भी जारी की जाएगी ताकि वो यहां गालीगलौज न करें।
वैसे शो के अबतक 10सीजन आ चुके हैं जिनमें कई कॉन्ट्रोवर्सी हुईं और इनकी वजह से शो काफी सुर्खियों में रहा। इस पैकेज में हम आपको बता हैं 'बिग बॉस' की अबतक की 10 सबसे फेमस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में, जो कंटेस्टेंट ने शो में क्रिएट कीं।
सीजन 10 में सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी खुद को स्प्रीचुअल गुरु बताने वाले स्वामी ओम ने क्रिएट की। स्वामी ने न सिर्फ अपने बेतुके बयानों से कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट की। बल्कि सलमान खान को काफी बुरा-भला कहा था।
वो यहीं नहीं रुके उन्होंने एक टास्क के दौरान सबके सामने टॉयलेट कर कंटेस्टेंट वीजे बानी और रोहन मेहरा पर फेंक दी थी। इसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया था।
शो के विनर रहे कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी का कंटेस्टेंट डियांड्रा सोरेस के साथ अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। एक एपिसोड के दौरान डियांड्रा, गौतम का हाथ पकड़कर उन्हें बाथरूम में लेकर चली गई थीं।
जहां काफी टाइम लॉक रहने के बाद ये कपल बाहर आया था। बाद में डियांड्रा एविक्ट हो गईं और इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी थी। जिसके कारण वो शो से बाहर आ गई थीं। उनकी प्रेग्नेंसी के तार गौतम गुलाटी से जोड़े जा रहे थे क्योंकि दोनों को कई बार बाथरूम में लॉक होते हुए देखा गया था।
सीजन 4 में सारा खान और अली मर्चेंट की शादी सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी रही। बाद में खुलासा हुआ कि कपल को ने TRP के लिए ऐसा किया था और इसके लिए उन्हें 50लाख रु. मिले थे।
शादी तक ही नहीं शो में दोनों की सुहागरात भी दिखाई गई थी। हालांकि शो से बाहर आते ही ये कपल अलग हो गया था।
शो के दूसरे सीजन में घर के कोने-कोने में फेक रोमांस का कॉन्सेप्ट काफी सुर्खियों में रहा। बात चाहे शो के कंटेस्टेंट रहे राहुल महाजन और पायल रस्तोगी की करें या फिर राजा चौधरी और संभावना सेठ की।
ये दोनों ही कपल घर में स्वीमिंग पूल से लेकर लिविंग एरिया, बेडरूम जैसी जगहों पर रोमांस करते नजर आए थे। शॉकिंग बात तो ये थी कि शो में इन कंटेस्टेंट के फेक लवर्स बनने की वजह सिर्फ TRP बटोरना थी। यहां तक कि संभावना और राजा ने शो एक किसिंग सीन भी रिकॉर्ड किया था।
इस सीजन में काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी और अरमान कोहली की इंटीमेसी काफी चर्चाएं रहीं।
दोनों कई बार शो में किस करते देखे गए थे बल्कि इन्हें साथ में इंटीमेट होते हुए भी देखा गया था। बाद में तनिषा शो से बाहर हो गई थीं।
सीजन 1 में राखी सावंत और कश्मीरा शाह के बीच जबरदस्त कैट फाइट हुई थी। राखी ने कश्मीरा पर काफी पर्सनल कमेंट किए थे साथ ही दोनों से एक-दूसरे के पास्ट को भी प्वॉइंट आउट किया था।
इसके बाद कश्मीरा ने घर में सभी को बताया कि राखी ने उनके बारे में क्या कहा है। बाद में सभी कंटेस्टेंट्स ने राखी से दूरी बना ली थी और ये झगड़ा शो खत्म होने के बाद तक चलता रहा।
चौथे सीजन में डॉली बिंद्रा और श्वेता तिवारी का झगड़ा शो की टीआरपी बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ। शो में आने के अगले दिन ही डॉली और श्वेता के बीच कहासुनी हो गई।
किचन से शुरू हुआ झगड़ा, कब दोनों की निजी जिंदगी तक पहुंच गया, लोगों को पता ही नहीं चला। डॉली शो में यहां तक तह दिया था कि श्वेता किसी मैन के साथ इन्वॉल्व होने के लिए 75000रु. चार्ज करती हैं।
यहीं नहीं शो के कंटेस्टेंट रहे अस्मित पटेल को भी उन्होंने रिया सेन वाले एमएमस लीक पर काफी बुरा भला कहा था।
इस सीजन में इमाम सिद्दिकी अपनी घटिया ड्रेसेस को लेकर काफी चर्चा में रहे। एस टास्क के दौरान वो न्यूड-ह्यूड बॉडी सूट में सबके सामने आ गए थे।
यही नहीं शो में अपनी टीआरपी बनाए रखने के लिए इमाम न सिर्फ टेलीविजन पर स्ट्रिपिंग नेकेड पोजीशन में दिखे थे बल्कि उन्होंने ये भी दावा किया था वो एक-बार सलमान खान को पैसे दे चुके हैं।
सीजन में बतौर कंटेस्टेंट आए कमाल राशिद खान अभी तक के सबसे एग्रेसिव कंटेस्टेंट रहे हैं। बख्तियार ईरानी और रोहित वर्मा के साथ हुए झगड़े के दौरान खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके इतना भड़क गए कि उन्होंने बोतल उठाकर उन्हें मारने की कोशिश की।
लेकिन बोतल गलती से शमिता शेट्टी को जा लगी। इसके बाद जनाब को शो से ही बाहर कर दिया गया।
सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा प्रिंस नरूला और ऋषभ सिन्हा की लड़ाई की रही। एक टास्क के दौरान प्रिंस और किश्वर ने ऋषभ की तुलना कुत्ते से भी की थी।
बाद में इन कंटेस्टेंट के बीच रिलेशन और खराब होते गए।


Post a Comment