Header Ads

18 कंटेस्टेंट्स के साथ 'बिग बॉस 11' शुरू, अंगूरी भाभी', डांसर सपना शामिल


‘बिग बॉस 11’ का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को हुआ। सलमान खान इस शो को 8वीं बार होस्ट कर रहे हैं। प्रीमियर के दौरान सलमान ने अपनी फिल्मों के कुछ डांस नंबर्स पर परफॉर्म किया। हर बार की तरह सबसे पहले उन्होंने ऑडियंस को घर का टूर कराया। इसके बाद सलमान ने कहा कि 'बिग बॉस' का हर नया सीजन 9 महीने बाद शुरू होता है और इसे देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इस बार 18 कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर रखा गया है, जिन्हें करीब 100 दिन तक वहां सरवाइव करना है।

१ हितेन तेजवानी


हितेन को ज्यादातर लोग 'क्योंकि सास भी कभी थी' के करन विरानी और 'पवित्र रिश्ता' के मानव देशमुख के रूप में जानते हैं। पत्नी गौरी प्रधान हितेन को बिग बॉस के घर तक छोड़ने पहुंचीं।

2  सपना चौधरी

सपना हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर हैं। कई लोग उनके डांस को वल्गर बताते हैं। सपना सितंबर 2016 में तब सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।

३ शिल्पा शिंदे

'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के रोल में दिख चुकीं शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बनीं। वे 'भाबीजी...' के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

४ हिना खान

हिना खान ऑडियंस के बीच अक्षरा के नाम से फेमस हैं। यह किरदार उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में निभाया था। 'बिग बॉस' के घर तक उन्हें छोड़ने के लिए उनके पेरेंट्स और ब्वॉयफ्रेंड रॉकी एस पहुंचे थे।

५  विकास गुप्ता

विकास टीवी प्रोड्यूसर हैं। 2016 में वे तब एंड टीवी के प्रोग्रामिंग हेड थे, जब शिल्पा शिंदे 'भाबीजी घर पर हैं' शो में लीड कैरेक्टर प्ले कर रही थीं। शो के दौरान विकास ने बताया कि शिल्पा की वजह से उन्हें अपनी जॉब गंवानी पड़ी थी। इसे लेकर शिल्पा और विकास के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। बता दें कि 2016 में शिल्पा की बार-बार फीस बढ़ाने की मांग के चलते उन्हें शुभांगी अत्रे से रिप्लेस कर दिया गया था।
ये 9 भी बने घरवाले

६  जुबेर खान

डोंगरी, मुंबई के जुबेर खान 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट बने। टीवी पर उन्होंने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कुछ समय पहले छपे एक आर्टिकल ने कैसे उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इस आर्टिकल में जुबेर को दाऊद इब्राहिम की बहन मरहूम हसीना पारकर का दामाद बताया गया था, जिसके बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर उन्हें छोड़कर चली गई। जुबेर की मानें तो वे 'बिग बॉस' में सिर्फ इसलिए आए हैं, ताकि उनके बच्चे टीवी पर उनका चेहरा देख सकें।

७  पुनीश शर्मा

दिल्ली के पुनीश 'बिग बॉस' के घर में एंटर हुए। वो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। पार्टीज के शौकीन पुनीश अपना ज्यादातर पैसा बार और पब में खर्च करते हैं। रिच फैमिली से ताल्लुक रखने वाले पुनीत अपने पिता के करोड़ो रुपए पार्टी-शराब में खर्च कर चुके हैं।

८  बंदगी कालरा

बंदगी दिल्ली की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं।

९ अर्शी खान

अर्शी खान वही मॉडल हैं, जो खुद को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी की गर्लफ्रेंड बता चुकी हैं।

१० ज्योति कुमारी

बिहार की ज्योति कुमारी 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट बनीं। वे सलमान खान के लिए गिफ्ट लेकर शो में पहुंची। 20 साल की ज्योति एक प्यून की बेटी हैं, लेकिन एक्ट्रेस बनने का सपना हमेशा से देखती हैं।

११ आकाश ददलानी


म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव आकाश 'बिग बॉस-11' के कंटेस्टेंट बने हैं। वो एक स्पोर्ट्समैन और बिजनेसमैन भी हैं। यूएस टेक्सास के रहने वाले आकाश लंबे समय से मुंबई में सेटल हैं।


१२  शिवानी दुर्गा

शिवानी एक स्पिरिचुअल गुरु हैं। नोएडा की रहने वाली शिवानी तंत्र विद्या से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में सामने आए टीजर में वो ये कहतीं नजर आई थीं, "एक तालाब की मछली गंदी है तो इसका मतलब ये नहीं कि पूरा तालाब ही गंदा हो।"

१३  बेनाफशा सूनावाला

बेनाफशा सूनावाला 2016 में 'एमटीवी रोडीज सीजन 13' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। वो करण कुंद्रा की गैंग मे थीं। इसके अलावा वो एमटीवी वीजे भी रह चुकी हैं। बेनाफशा का जन्म गोवा में हुआ। उन्होंने बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है।

१४ प्रियंक शर्मा

'रोडीज राइजिंग' और 'स्प्लिट्स विला 10' के कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट बने। 25 साल के 'स्प्लिट्स विला 10' की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
और ये बने 4 पड़ोसी, जिन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया है:-