आंगनबाड़ी वर्कर्स की पुलिस ने कुछ यूं की पिटाई
राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस के लाठीचार्ज में कई आंगनबाड़ी घायल हो गईं, जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। बीते 24 घंटे में पुलिस ने कई बार आंगनबाड़ी वर्कर्स पर लाठीचार्ज किया है। इसके बावजूद अभी भी हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स जीपीओ पार्क में जमा हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन पिछले 15 दिनों से सभी जिलों में चल रहा है, लेकिन सोमवार को अलग-अलग जिलों से तकरीबन 10 हजार वर्कर्स राजधानी में इकट्ठा हुईं।
-हजरतगंज के जीपीओ पार्क में ये आंगनबाड़ी वर्कर्स धरना दे रही हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स की कुछ नेताओं ने अधिकारियों से मुलाक़ात की, लेकिन उन्होंने इनकी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया। जिसके बाद उनका प्रदर्शन उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस ने संगठन की कुछ लीडर्स को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment