Header Ads

कैनेडियन गर्लफ्रेंड से शादी करने पहुंचा दूल्हा, बग्घी में सवार होकर निकला कपल





पुष्कर में एक कनेडियन कपल की शादी शहर में चर्चा में रही। मंगलवार को कपल हिंदू रीति-रिवाज से अग्नि के सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधा। खास बात ये रही कि शादी से पहले कपल को बग्घी में बैठाकर शहर में घुमाया गया। इस शादी में शहर के कई लोग पहुंचे थे


इस शादी के आर्गनाइजर रामजतन चौधरी ने बताया कि कनाडा की रहने वाली लिंजी पिछले 15 सालों से पुष्कर आ रही है। वह पुष्कर से रेडीमेड गारमेंट्स खरीदकर उन्हें कनाडा एक्सपोर्ट करती हैं।


- पुष्कर में रहने के दौरान वह यहां हुई कई शादियों में हिस्सा ले चुकी थी। इन शादियों में निभाई जाने वाली हिंदू रीति-रिवाजों और भारतीय संस्कृति से वह काफी प्रभावित हुई। इसके बाद उसने भी ठान लिया था कि वह पुष्कर में भारतीय संस्कृति के मुताबिक ही शादी करेगी। शादी के लिए उसने अपने दोस्त मार्क को पुष्कर बुलाया। मार्क तीन दिन पहले ही शादी करने के लिए पुष्कर पहुंचे। ये उनकी पहली इंडिया विजिट थी।


फेरे से पहले कपल की बैंड-बाजे के साथ बग्गी पर सवारी भी निकाली गई। एक होटल से शुरू हुई बरात शहर के कई इलाकाें से होती हुई रिसोर्ट में पहुंची। जहां लड़कीवालों की तरफ से बरात का स्वागत किया गया।


- दूल्हा मार्क ने तोरण मारा। इसके बाद वर-वधु ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। आखिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कैनेडियन कपल ने सात फेरे लेकर एक दूसरे काे जिंदगीभर साथ रहने का वचन दिया।

- कन्यादान की रस्म पुष्कर के कपड़ा कारोबारी महेंद्र चौधरी ने निभाई। इस शादी में बड़ी तादाद में कैनेडियन कपल के देशी दोस्तों ने हिस्सा लिया।