20 साल तक घर से बाहर नहीं निकले पड़ोसी, अंदर गए लोग तो दिखा ऐसा
कई बार हमारे घर के आसपास ऐसे लोग शिफ्ट हो जाते हैं, जिनका नेचर और बिहेवियर हमें परेशान कर देता है। कुछ पड़ोसी ज्यादा ही फ्रेंडली होते हैं तो कुछ बेहद खड़ूस। अपने ऐसे ही एक पड़ोसी के बारे में रेडिट यूजर cheezballs ने लोगों को बताया। हालांकि, ये यूजर किस देश का है, ये उसने कहीं मेंशन नहीं किया। रेडिट यूजर के पड़ोसी 20 साल पहले शिफ्ट हुए थे लेकिन वो किसी को अपने घर के अंदर आने नहीं देते थे।
शख्स के पड़ोसी को घर में शिफ्ट हुए 20 साल हो गए थे लेकिन वो किसी को भी घर के अंदर नहीं आने देते थे। न ही वो किसी से बातें करते थे। उनके घर से सड़ी लाश जैसी बदबू आती थी लेकिन किसी की भी उनसे कुछ पूछने की हिम्मत नहीं होती थी। जब 20 साल बाद उन लोगों ने फ्लैट खाली किया, तब लोगों ने घर के अंदर जाकर देखना चाहा कि ये परिवार अंदर रहता कैसे था? रेडिट यूजर ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घर के अंदर जाने का फैसला किया। लेकिन अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए। दरवाजा खोलते ही इतनी तेज बदबू आ रही थी कि वहां खड़ा रहना भी मुश्किल था।
वहां लोगों को कूड़े का ढेर, सड़ता हुआ खाना और चारो तरफ कुत्ते की पॉटी नजर आई। हर कमरे में सीलन के अलावा फफूंद नजर आई। वैसे तो रेडिट यूजर और उनके दोस्त मास्क पहनकर अंदर गए थे लेकिन फिर भी बदबू इतनी तेज आ रही थी कि मास्क भी उसे रोक पाने में असफल था।
इस फ्लैट में रहने वाले लोगों ने कई सालों पहले कचरा लेने आने वाले से सर्विसेस लेना बंद कर दिया था। यहां तक की वो कुत्ते को भी बाहर नहीं निकालते थे। सभी दिनभर अंदर रहते थे और काफी कम ही बाहर निकलना पसंद करते थे। ज्यादातर उनके घर का सामान ऑनलाइन ही डिलीवर किए जाते हुए लोगों ने देखा था। रेडिट यूजर के मुताबिक, ये लोग शायद मानसिक रोगी थे, जो लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करते थे।

Post a Comment