Header Ads

क्रिकेटर्स-बॉलीवुड स्टार्स के बीच हुआ मैच, धोनी को पानी पिलाते दिखीं जीवा




रविवार को मुंबई में इंडियन क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स की टीम के बीच एक दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला गया। चैरिटी के लिए हुए इस सेलिब्रिटी क्लासिको मैच में क्रिकेटर्स की टीम 'ऑल हार्ट' FC ने बॉलीवुड स्टार्स की टीम 'ऑल स्टार्स' FC को 7-3 से हरा दिया। ये मैच मुंबई के शाहजी राजे भोसले स्टेडियम में हुआ। मैच में शानदार परफॉर्म करते हुए दो गोल करने वाले एमएस धोनी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।