Header Ads

गॉर्जियस लुक में दिखी संजय दत्त की बेटी, शेयर की बोल्ड फोटोज


संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की हाल ही में बोल्ड फोटो सामने आई है। त्रिशाला ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

29 साल की त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी के साथ रहती है। फैशन वर्ल्ड में आजमा रही हैं किस्मत...

फैशन वर्ल्ड में आजमा रही हैं किस्मत

संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

 2014 में उन्होंने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी। वे न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएशन भी कर चुकी हैं।

 बता दें कि संजय दत्त और रिचा शर्मा ने 1987 में शादी की थी। त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। रिचा को ब्रेन ट्यूमर था, जिसकी वजह से 10 दिसंबर, 1996 को उनकी मौत हो गई थी।

 मां की मौत के बाद से ही त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी एना के साथ रहती हैं।

संजय नहीं चाहते थे त्रिशाला फिल्मों में आए

संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो नहीं चाहते थे कि त्रिशाला कभी फिल्मों में आए।

इसकी वजह ये कि वे चाहते थे कि त्रिशाला अच्छे स्कूल और कॉलेज में पढ़े और अपना करियर किसी दूसरी फील्ड में बनाएं।

इसके के लिए उन्होंने भी काफी मेहनत की है। संजय का कहना है कि फिल्मों में आने के लिए इंडस्ट्री की भाषा आनी चाहिए, ये ग्लैमर की दुनिया है, लेकिन यहां पर काम करना आसान नहीं है।