अपकमिंग एलबम में ऐसी दिख रही सपना चौधरी,
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की अपकमिंग एलबम का एक मेकिंग वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना बेहद खुबसूरत दिख रही हैं। हालांकि वीडियो में सॉन्ग के बोल नहीं सुनाई दे रहे हैं लेकिन इसे देखकर समझ आ रहा है कि गाना शराब या फिर पार्टी बेस्ड होगा। कोरियोग्राफर्स वीडियो में सपना को स्टेप्स सिखाते दिख रहे हैं।
- ये मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में सपना कुछ लड़के और लड़कियों के साथ डांस करती दिख रही हैं।
- सपना के पीछे या आसपास जो लड़के लड़कियां डांस कर रहे हैं उनके हाथ में बियर की बोतलें दिख रही है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाना पार्टी बेस्ड होगा।
- बता दें कि सपना चौधरी इनदिनों बिग बॉस- 11 में घर के अंदर पार्टिसिपेंट्स के साथ दिख रही हैं।
अक्सर विवादों के साथ चलने वाली सपना चौधरी जाट लैंड से लेकर देशभर में अपनी डांस के चलते फेमस हैं।
- यूट्यूब पर उनके गाने को सुनने और देखने वालों की तादाद लाखों में है।
- दिल्ली से सटे हरियाणा के कस्बा नजफगढ़ में परिवार के साथ रह रही सपना का 25 सितंबर 1990 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
- उन्होंने शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। उनके पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी।
- इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई।
- सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। बड़ी बहन की शादी भी सपना ने अपने दम पर की।
महीने के 30 दिन में 35 तक प्रोग्राम करने वाली सपना आज एक ही प्रोग्राम के लाखों रुपए लेती हैं।
- तैयारी व कार्यक्रमों से समय नहीं मिलता, इसलिए भोजन व नींद गाड़ी में ही लेनी पड़ती है।
- बता दें कि उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ तो उनको बदले में कुछ नहीं मिला। अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे।
- बीते वर्षों में 'सॉलिड बॉडी रै...' गाने से सपना को बहुत कामयाबी मिली। इस गाने को एक सोशल साइट पर पिछले साल जब सपना ने सुसाइड अटेम्पट किया, 48 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे।
- सपना ने बताया कि वह अपनी स्टेज परफोर्मेंस को दमदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। एक नई रागिनी पर १०,12 दिन लगाती हैं।

Post a Comment