Header Ads

कपल ने अमेजन से मंगाया सामान, मिली ऐसी चीज कि बुलानी पड़ी पुलिस




एक कपल ने अमेजन से कोई चीज मंगाई लेकिन पार्सल खोलते ही उनके होश उड़ गए। कार्ड के बदले में उनके पास 42 किलो का एक पार्सल आया जिसे देख वह हैरान रह गए। उन्हें तत्काल पुलिस की मदद लेनी पड़ी। ये वाकया उन्होंने ट्विटर पर शेयर भी किया।


अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में रहने वाले एक कपल ने अमेजन से कुछ सामान मंगाया था। उनके घर में जब पार्सल डिलीवर हुआ तो उसे देख के वह चौंक गए। उन्हें घर में तेज स्मेल आने लगी। उन्होंने जब पार्सल खोला तो उसमें 42 किलो (75 पाउंडस) मारिजुआना निकली। उसे देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस ने इस बारे में अमेजन के जिम्मेदारों से बात भी की लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि आखिर ये गड़बड़ी कैसे हुई। उस कपल की सुरक्षा को देखते हुए उनके नाम नहीं उजागर किए गए हैं।