दूल्हे की ऐसी हरकत देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार , कहा – ये मेरी जिंदगी को बना देगा नर्क
आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे है जिस सुनकर आप भी दंग रहे है। जी हाँ , अगर आप भी कर रहे है शादी तो हो जाये सावधान !
क्योकि आप भी करते है ये हरकतें तो लड़कियां कर सकती है आपको शादी करने से इंकार , जैसा की सब जानते है कि आये दिन कोई न कोई ऐसा मामला आ ही जाता है लड़कियां किसी न किसी वजह से शादी से मना कर देती है ।
आपको बता दे कि सामाजिक जागरूकता के लिए जब काम होता है तो तत्काल रूप से उसका प्रभाव नहीं दिखता, प्रभाव देखने के लिए इंतजार करना पड़ता है
कई बार पीढ़ियों तक इंतजार के बाद बदलाव दिखता है। हमारे समाज में निश्चित रूप से महिलाएं और लड़कियां अब सशक्त हुई हैं।
शौचालय नहीं होने पर कभी कोई लड़की शादी करने से मना कर देती है तो शुद्ध हिंदी नहीं लिख पाने पर कोई दुल्हन दूल्हे को अस्वीकार कर देती है।
कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। लड़की ने जो कहा उसे सुनकर लड़के वालों के नीचे से ज़मीन खिसक गयी हो ।
ये मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में दूल्हे को शादी के मंडप पर गुटखा चबाना महंगा पड़ गया।
बता दे कि लनछपरा गांव से राजन की बारात शनिवार को दामोदरपुर गांव आई थी। द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप पर पहुंचा तो गुटखा खाना शुरू कर दिया।
दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से गुटखे की बदबू आ रही थी। इससे वे नाराज हो गई। लड़कियों ने पूरी बात दुल्हन को बता दी।
इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने साफ इनकार कर दिया। हालांकि पहले दुल्हन के परिवार वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया मगर वह जिद पर अड़ गई।
दुल्हन संगीता ने कहा कि ये लड़का मेरी जिंदगी नर्क बना देगा, जो सरेआम ऐसी हरकत कर सकता है तो कल दारू पीकर मेरी जिंदगी नर्क भी बना सकता है।
मैं ऐसे गुटखेबाज इन्सान से शादी नहीं करूंगी। दुल्हन ने कहा कि जब सबकुछ सामने देख रही हूं तो जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती।
वही जब ये मामला थाने पहुंचा । जहां दोनों पक्षों की बातचीत सुनकर थानाध्यक्ष विजय सिंह व चौकी इंचार्ज जगदीश विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई।
पंचों ने निर्णय सुनाया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामान लौटा दें। दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए। इसके बाद बरात रविवार देर रात बैरंग लौट गई।


Post a Comment