Header Ads

सुरंग में चल रही थी खुदाई, अंदर जो दिखा उसपर यकीन करना था मुश्किल



न्यूजर्सी में 2675 फीट गहरी और 56km Sterling Hill Mine किसी रहस्य से कम नहीं है। एक वक्त यहां चल रही खुदाई में जो चीजें सामने आईं उसे देखने के लिए लाखों लोग आज यहां आते हैं। एक वक्त इस सुरंग के अंदर एक धमाका किया गया, धमाके के बाद तेज रिंग-बिरंगी रोशनी माइनर्स के सामने आई। जब आगे खोदा गया तो कई इंद्रधनुष की तरह चमकता हुआ विशाल पहाड़ सामने आया।



 साइंटिस्ट के मुताबिक इस चट्टान में दुनिया के कई कीमती पत्थर दबे हुए। वहीं इसके ऐसे रंग का कारण है अल्ट्रावाइलेट किरणें जो willemite नामक कैमिकल से टकराकर निकलती हैं। विलमाइट मुख्य रूप से Zinc का स्त्रोत माना जाता है।


- सैकड़ों साल पुरानी इस माइन को अब म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। यहां दुनिया भर से लोग इसकी अद्भुत सुंदरता देखने आते हैं। यहां आज भी 1830 के दौर में इस्तेमाल किए गए औजार मौजूद हैं।




 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस माइन की शुरुआत 1630 में हुई थी जिसके बाद किंग जॉर्ज तृतीय ने इसे एक ब्रिटिश बिजनेसमैन को बेच दिया था। कई ओनर्स के हाथ बिकते-बिकते ये लॉर्ड स्टिरलिंग के हाथों आई और इसका नाम Stirling Hill रख दिया गया। 1990 में इसे म्यूजियम बना दिया गया और इसका नाम Sterling Hill Mine Tour & Museum of Fluorescence हो गया।