Header Ads

बावड़ी में बचाने के लिए चीखता रहा लड़का, जब लोग पहुंचे तो हो चुकी थी देर




बारां के सकतपुर कस्बे में रविवार को प्राचीन बावड़ी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। नहाते हुए उसका पैर फिसल गया जिससे वह डूब गया। तब वहां कोई नहीं था सो चिल्लाने पर भी कोई मदद को नहीं आया। ग्रामीणों ने शव को बावड़ी से निकाला।


- सकतपुर निवासी युवक ओमप्रकाश मेघवाल पुत्र मांगीलाल मेघवाल रविवार को कुम्हारो के मोहल्ले में स्थित रियासतकालीन बावड़ी में सीढ़ियों पर बैठ कर नहा रहा था। तब वहां कोई और नहीं था।



- ओमप्रकाश को तैरना नहीं आता था। नहाते-नहाते उसका पैर फिसल गया। उसका बैलेंस बिगड़ा और वह पानी में गिर गया जिससे वह डूबने लगा। बचने को उसने हाथ-पैर मारे तथा चिल्लाने लगा।


- इस पर वहां मौजूद कुछ बच्चे आए। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया तब तक ओमप्रकाश डूब गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कुजेड़ चौकी प्रभारी जाकिर हुसैन मय जाब्ते के सकतपुर पहुंचे और युवक का शव बावड़ी से निकाला।


- पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पीएचसी के चिकित्सक मुरलीधर मालव को बुलवाकर मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया।


- सकतपुर निवासी मांगीलाल मेघवाल का मृतक ओमप्रकाश मेघवाल अकेला लड़का था। इससे दो साल पहले बड़े बेटे कि दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत की खबर सुन मां गश खाकर गिर पड़ी। बहनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आस-पास के लोगों ने परिजनों को संभाला।