Header Ads

'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट ने किया था पाक क्रिकेटर के बच्चे की मां बनने का दावा



 कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल अर्शी खान सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। शो के मेकर्स ने अर्शी को अप्रोच किया है हालांकि तब उन्होंने कंटेस्टेंट बनने की खबरों से इंकार किया था लेकिन अब वो ऑफिशियल तौर पर शो में शामिल हो चुकी हैं।


 कथिततौर पर अफगानिस्तान में जन्मी अर्शी, तब बहुत छोटी थी, जब परिवार के साथ वह भोपाल (मध्य प्रदेश) में शिफ्ट हो गई थी।


- उन्होंने साउथ इंडिया की कुछ फिल्मों में भी काम किया है।


- अर्शी पहली बार चर्चा में तब आई, जब उसने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी से अपने अफेयर का दावा किया।

 2015,16 में अर्शी तब खूब चर्चा में रही थी, जब उसने कहा था कि वह शाहिद आफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि, मामला सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट निकला।


- मार्च 2016 में टी-20 वर्ल्डकप में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया था तो अर्शी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बैक एक्सपोज करती दिखाई दे रही थी।


- मैच के शुरू होते ही उसने अनाउंसमेंट किया था कि यदि आफरीदी भारत के खिलाफ शतक बनाते हैं तो वह फ्रंट एक्सपोज करेगी। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने भारतीय टीम के लिए बैक एक्सपोज कर सुर्खियां बटोरीं।