चीन के इंजीनियर्स का कमाल, ऐसी-ऐसी जगहों पर बना डाली हैं सड़कें
पिछले कुछ सालों में चीन एक ताकतवर इकोनॉमी के तौर पर उभरा है। आज दुनिया के कई देशों मे चीन का बिजनेस और अब दूसरे देशों तक भी तेजी से पहुंच रहा है।
चीन के लिए ऐसा करना इसलिए आसान हुआ क्योंकि उसने अपने रेलवे नेटवर्क के साथ सड़कों और ब्रिजों का भी तेजी से निर्माण किया।
आज पाकिस्तान से लेकर म्यांमार तक चीन की सड़के हैं, जिसके चलते न सिर्फ परिवहन में खर्च कम हुआ, बल्कि रोजगार के भी अवसर पैदा हुए।
बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ते मैन्युफ्रेक्चरिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर ने चीन के इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से बदल दिया है। चीन ने पूरे देश में ब्रिज का जाल बिछा दिया।
इसी बेजोड़ डवलपमेंट का नतीजा है कि चीन अब दुनियाभर के टूरिस्ट्स के लिए नया हॉट-स्पॉट बन चुका है।

Post a Comment