बिग बॉस में फूट-फूटकर रोने लगी सपना चौधरी, इस शख्स ने बुलाया 'अश्लील'
बिग बॉस सीजन 11 का प्रीमियर होने के बाद शो का पहला एपसोड प्रसारित हो चुका है। घर में कुल 14 सदस्य और 4 पड़ोसी हैं।
सलमान खान भी घर के पड़ोस में रहेंगे। घर में कंटेस्टेंट्स का पहला दिन बहुत ही शानदार रहा। घर के अंदर टीवी एक्ट्रेस हिना खान और बेनाफ्शा का जन्मदिन मनाया गया लेकिन सपना चौधरी के लिए बिग बॉस का पहला दिन अच्छा नहीं रहा।
घर के भीतर पहली नोंक-झोंक दाऊद की बहन के दामाद जुबैर खान ने सपना को पहले दिन ही शो में रुला दिया।
दरअसल सपना भले ही लोगों के बीच डांस करती हैं लेकिन उन्हें जुबैर का नॉनवेज जोक पसंद नहीं आया।
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को शो में ये बात अच्छी नहीं लगी कि कोई उनके सामने गंदे जोक्स सुनाए।
दरअसल जुबैर ने एक जोक सुनाया जिसके बाद बात बढ़ते-बढ़ते इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सपना रोने लगी।
असल में यह मामला कुछ इस तरह तूल पकड़ा कि डाइनिंग टेबल पर बैठ कर सभी लोग बातें कर रहे थे कि तभी जुबैर ने कहा कि मुझे एक नॉनवेज शेर याद आ गया है।
जुबैर के यह शेर सुनाने के बाद सपना को बुरा लगता है और वह कहती हैं कि छी आप कितने गंदे हो। सपना जुबैर को टोकती हैं और कहती हैं कि आप कितने गंदे हो।
आपको देखना चाहिए कि लेडीज भी बैठी हैं। आप उनके सामने ऐसा नहीं बोल सकते। सपना जुबैर से यह कहकर वहां से जाने लगती हैं।
सपना की बातें सुन कर जुबैर को गुस्सा आ जाता है और वह सपना से कहते हैं कि मुझे मत समझाओ कि क्या बोलना है और क्या नहीं।
मेरी बातें पसंद नहीं है तो यहां से जाओ। हमारे यहां ऐसा ही बोला जाता है। सपना उनसे कहती हैं कि आपको शर्म आनी चाहिए। इस बात पर मौका पाकर जुबैर ने कह दिया कि अच्छा हम शर्म करें और आप क्या करेंगी।
इसी बात पर सपना रोने लगीं और बेडरूम में जाकर बैठ गईं। इसके बाद हिना आकर उन्हें समझाती हैं और कहती हैं कि कोई सपना को कुछ नहीं बोलेगा।


Post a Comment