Header Ads

BJP का प्रचार करेंगे सलमान खान, बहन के ससुर के लिए करेंगे रोड शो




 सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए है। भाजपा में शामिल होने के बाद अनिल शर्मा ने कहा कि सलमान खान ने उनके लिए रोज शो करने आएंगे है। दरअसल शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता खान के ससुर हैं। आयुष शर्मा और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी। उनके रिसेप्शन में पूरा खान परिवार मंडी आया था।



हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायती राज व पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं।


-हिमाचल में 18 नवंबर को चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनावी माहौल में अनिल शर्मा ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है।


-उनके भाजपा में शामिल होते ही सलमान खान ने अनिल शर्मा के लिए मंडी में एक रोड शो करने की इच्छा जाहिर की है।


-रोड शो को लेकर सलमान की अनिल शर्मा से फोन पर बातचीत भी हो चुकी है। सलमान खान मंडी में अनिल शर्मा के लिए किस दिन शो करेंगे, यह अभी तय नहीं हो पाया है।



-शर्मा ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा 'हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर मैं बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर मोदी जी के सपने को साकार करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा।'


-अनिल शर्मा का कहना है कि उन्हें लंबे समय से उनके परिवार को नजरंदाज किया जा रहा था। मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।


-अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे।


-राहुल गांधी की मंडी रैली के दौरान उनके पिता पंडित सुखराम का विरोध किया गया था।


-इसी के चलते वह इस रैली में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद चुनाव को लेकर गठित समितियों में भी उनको और पंडित सुखराम को कोई जगह नहीं मिली।


-शनिवार को पंडित सुखराम ने खुद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील शिंदे से दिल्ली में मुलाकात कर नाराजगी जताई लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

-इसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।