19 की उम्र में टाइगर की गर्लफ्रेंड ने ऐसे दिया था ऑडिशन
टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो ऑडिशन देती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिशा के हाथ में एक बोर्ड नजर आ रहा है, जिसमें उनकी उम्र, हाइट, और शूटिंग डेट दिख रही है। इस ऑडिशन के वक्त दिशा की उम्र 19 साल थी और वो किसी कोल्ड क्रीम के विज्ञापन के लिए शूट कर रही थीं। ऑडिशन वीडियो में दिशा अपनी प्रोफाइल बताती हुई नजर आती हैं।
- इसके बाद दिशा से पूछा जाता है कि आप रिक्वायरमेंट डेट पर अवेलेवल हैं, तो इस पर वो जवाब देती हैं- यस।
- ऑडिशन के वक्त दिशा कहती हैं- ना ना ना...तेरी कोल्ड क्रीम तू रख। इसके बाद दिशा कहती हैं- इस साल सर्दियों में मैं अपने निखार को हां कहूंगी।
टाइगर श्रॉफ के साथ डेटिंग कर रहीं 24 साल की दिशा ने 17 साल की उम्र में एक फोटोशूट कराया था। इसमें दिशा सिंपल और डिफरेंट लुक में नजर आई थीं। उनकी सात साल पुरानी फोटोज कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

Post a Comment