कभी ऐसे दिखते थे अमिताभ, 75वें बर्थडे से पहले उनकी RARE फोटोज
अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनको लेकर फिल्म इंडस्ट्री के अंदर और बाहर फैन्स की लंबी कतार है। बिग बी का जादू सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है, बल्कि हम कह सकते हैं कि बच्चन परिवार बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पॉपुलर फैमिलीज में से एक है। 11 अक्टूबर को बिग बी 75 साल के होने जा रहे हैं। ऐसे में लोग उनकी और उनकी फैमिली के बारे में कुछ न कुछ जानने-पढ़ने और देखने की इच्छा रखते हैं।
वैसे अपने फैन्स को निराश न करते हुए बिग बी भी हमेशा सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से लगातार अपने फैन्स के टच में रहते हैं और अक्सर फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम जैसी साइट्स पर अपने और फैमिली के फोटो शेयर करते रहते हैं।
अमिताभ बच्चन की कुछ रेयर और अनसीन फोटोज को Moses Sapir नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इन फोटोज में बिग बी को भी मेंशन किया गया है। सभी फोटोज बिग बी के अतीत की यादें ताजा कराती हैं। किसी फोटो में बिग बी को 1963 में प्ले करते देखा जा सकता है तो कहीं वे 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर बेटी श्वेता के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment