Header Ads

ये है लेटकर चलाने वाली साइकिल, कीमत स्पोर्ट्स बाइक के बराबर


क्या आपने कभी सोचा है कि लेट कर भी साइकिल चलाई जा सकती है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि जल्द ही आपको यह दृश्य भी दिख जाएगा।

कैलिफोर्निया में एक ऐसी साइकिल का इन्वेंशन हुआ जिसे पेट के बल लेट कर चलाया जा सकता है। खास बात यह कि यह सुपरसाइकिल अपनी इसी खासियत की वजह से 73 kmph की रफ्तार तक जा सकती है।

-कैलिफोर्निया में बनी इस Bird of Prey bicycle की कीमत चर्चा की विषय बनी हुई है। मार्केट में ये करीब 3 लाख 20 हजार रुपए में मिलेगी, जो एक स्पोर्ट्स बाइक के बराबर है।
क्यों बनाई ऐसी साइकिल

-सैन डियागो में इसे डिजाइन करने वाले शख्स ने बताया कि आम रेसिंग साइकिलों में उन्हें एयरोडाइनामिक्स की कमी महसूस होती थी।

शरीर ऊपर होने की वजह से हवा का दबाव स्पीड कम करता है। इस वजह से इन्होंने ऐसा डिजाइन बनया जिसमें शरीर से हवा को काटा जा सके और ज्यादा से ज्यादा स्पीड पाई जा सके।