Header Ads

ये है इंसान की तरह चेहरे वाली मछली, 30 साल से है इस शख्स की दोस्त


जापान में स्कूबा इाइवर रहे 79 साल के Hiroyuki Arakawa की एक ऐसी मछली दोस्त है जिसका चेहरा इंसान की तरह है।

हिरोयुकी और इस मछली की दोस्ती लगभग 30 साल पुरानी है। इस मछली को Asian sheepshead wrasse और kobudai भी कहा जाता है। 39 इंच लंबी और 15 किलो वाली इस मछली की हिरोयुकी लंबे समय से देखभाल कर रहे हैं।

- ये मछली इतनी समझदार है कि हिरोयुकी के घंटी बजाते ही इसे इनके आने का पता चल जाता है। हिरोयुकी काफी देर इसके साथ बिताते और उसे किस भी करते हैं।

- हिरोयुकी के मुताबिक उनकी और इस मछली की मुलाकात तब हुई थी जब ये टोक्यो के अंडर वॉटर्र पार्क में उन्होंने 56 फीट गहरा गोता लगाया था।

उन्होंने देखा कि यह मछली एक मुसीबत में थी और अपने खाने तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में हिरोयुकी ने लगाता एक हफ्ते तक पानी के नीचे जाकर उसे केकड़े खिलाना शुरू किया और फिर दोनों में दोस्ती हो गई।