Header Ads

ब्वॉयफ्रेंड से लड़की करती थी इतना प्यार, शादी के लिए किडनी बेचने गई दिल्ली


पकड़े जाने के बाद लड़की ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे एक लाख 80 हजार रुपए मांगे थे।

बिहार के लखीसराय जिले से एक लड़की अपनी किडनी बेचने दिल्ली पहुंच गई। यहां पकड़े जाने के बाद लड़की ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे एक लाख 80 हजार रुपए मांगे थे।

 उसके पास इतने रुपए नहीं थे इसलिए वो घर से बिना बताए यहां पहुंच गई। ये है पूरा मामला...

- पकड़े जाने के बाद मनु (काल्पनिक नाम) दिल्ली महिला आयोग की टीम ने काउंसलिंग की।

- आयोग ने उसे ऐसा न करने के लिए समझाया और उसे शेल्टर होम में रखा गया।

- आयोग की टीम ने पुलिस के जरिए उसके माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी।

- इसके बाद मनु की मां बिहार से दिल्ली पहुंची और फिर उसे लेकर घर चली गई।

- हालांकि मनु ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ कोई भी केस दर्ज कराने से मना कर दिया।


- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद का कहना है कि लड़की की नियमित काउन्सलिंग के लिए बिहार महिला आयोग को लेटर लिखा गया है।

- स्वाति ने उस डॉक्टर की भी तारीफ की जिसने मनु के बारे में दिल्ली महिला आयोग को सूचना दी थी।
- उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने ऐसे लड़कों से बचना चाहिए। ऐसे लड़कों के लिए अपनी लाइफ को दांव पर न लगाएं।