कई लड़कियों के साथ रहा इस क्रिकेटर का अफेयर, बहन रह चुकी चीयरलीडर
साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर जैक्स कैलिस आज (16 अक्टूबर) अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे दुनिया के ऑलटाइम बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक माने जाते हैं। वे दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही २५०, से ज्यादा विकेट भी लिए हैं।
जैक्स कैलिस पर्सनल लाइफ में काफी दिलफेंक मिजाज के इंसान रहे हैं। यूं तो उनकी कई गर्लफ्रेंड्स रहीं, लेकिन इनमें से तीन के साथ उनका रिलेशन काफी फेमस रहा।
- साल 2002 में उन्होंने पूर्व मिस साउथ अफ्रीका रही सिंडी नेल को डेट किया। दोनों ने सगाई भी कर ली लेकिन नौ महीने बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया।
- नेल से ब्रेकअप के बाद उन्होंने मिस साउथ अफ्रीका 2003 की फर्स्ट रनरअप रहीं, मेरिसा एग्ली को डेट किया। हालांकि सालभर बाद ही वे अलग हो गए।
- साल 2007 में कैलिस की लाइफ में एक और मॉडल शेमोन जार्डिम की एंट्री हुई। इनके साथ कैलिस की रिलेशनशिप 6 साल रही। लेकिन इसके बाद भी 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
- इसके बाद उनकी लाइफ में किम रिवालैंड नाम की मॉडल की एंट्री हुई। जो कि मिस अर्थ साउथ अफ्रीका 2011 रही थीं। इन दोनों को IPL 7 के दौरान साथ देखा गया। हालांकि बाद में ये भी अलग अलग हो गए।
- इतने ब्रेकअप के बाद साल 2014 में उनकी लाइफ में चार्लेन एंजेल्स की एंट्री हुई। तब से ही ये दोनों साथ हैं, इस कपल की एक सालभर की बेटी भी है।
कैलिस अपने पिता हेनरी के बेहद करीब थे, जिनका निधन कैंसर की वजह से हो गया। साल 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान जब उन्हें पिता की बीमारी का पता चला, तो उन्होंने पिता के साथ रहने के लिए क्रिकेट से लंबा ब्रेक ले लिया था।
- कैलिस की एक छोटी बहन भी है, जो उनसे 5 साल छोटी है। जेनिन कैलिस पेशे से तो फिजियोथेरेपिस्ट हैं और लंदन में रहती हैं, लेकिन अपने डांसिंग के शौक को पूरा करने के लिए वे चीयरलीडर का काम भी कर चुकी हैं।
- 2009 IPL के दौरान जेनिन चीयरलीडर के रूप में भारत आई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे शौक के लिए ये काम करती हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे में क्या सोचता है।
- इस बारे में कैलिस ने बताया था कि जब वो छोटी थी तब से ही उसका इंट्रेस्ट डांस में था। उसे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मौका मिला और आज वो फैमिली को गर्व महसूस करा रही है।

Post a Comment