Header Ads

ये है ‘खतरों के खिलाड़ी- 8’ का विनर, रवि दुबे और हिना खान को हराकर जीता खिताब


‘खतरों के खिलाड़ी- 8’ को उसका विनर मिल गया है। इस सीजन को डांसर-कोरियोग्राफर शांतनु माहेश्वरी ने जीता है। बता दें शांतनु माहेश्वरी 'खतरों के खिलाड़ी-8: पेन इन स्पेन' में शुरू से ही छाए रहे थे।

एक- दो मौकों को छोड़ दे तो शो का कोई भी कंटेस्टेंट उनके आसपास भी नजर नहीं आया था। फाइनल में उनका मुकाबला रवि दुबे और हिना खान से हुआ।

लेकिन हमेशा की तरह शांतनु ने यहां भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और सबको हराकर खतरों के खिलाड़ी की विजेता की ट्रॉफी थामी।

शो के फिनाले को और भी खास बनाने के लिए ‘गोलमाल अगेन’ की टीम आई हुई थी। टीम में अजय देवगन, श्रेयस तलपडे, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और तब्बू शामिल थे।

बता दें शांतनु महेश्वरी को 20 लाख रु. और जीप की कम्पस गाड़ी जीत में मिली है।