धनतेरस के 11 आसान उपाय, करेंगे आपको साल भर मालामाल
कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सुख समृद्धि और बरकत पाने के लिए किया गया हर उपाय फलदायी होता है।
दीपावली आने को है और धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार तैयार हो चुके हैं। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है और सुख समृद्धि की कामना की जाती है। यूं भी धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन और आह्वान का विशेष महत्व है।
कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सुख समृद्धि और बरकत पाने के लिए किया गया हर उपाय फलदायी होता है। आइए जानते हैं कुछ आसान और अचूक उपाय जिन्हें करने से इस साल आपके घर परिवार में धन की बरकत के योग बन सकते हैं।
1. पेड़ की टहनी
अगर आपने अपने घर के आस पास या दूर किसी पेड़ पर चमकादड़ को देखा है तो धनतेसर के दिन उस पेड़ से एक टहनी तोड़ लाएं और इसे अपने घर के ड्राइंगरूम में रख लें। कहते हैं कि ये उपाय साल भर घर में कुबेर की कृपा दृष्टि रखता है।
2. केले का पेड़
केले का पेड़ कुबेर का प्रतीक है, कोशिश करें कि घर या मंदिर के आस पास केले का एक पेड़ जरूर लगाएं और अभिभावक की तरह उसकी देखभाल करें। ज्यों ज्यों केले का पेड़ बड़ा होगा त्यों त्यों आपके जीवन में सुख समृद्धि के साधन औऱ संभावनाएं बढ़ेंगी।
3. चांदी का कंगन
धनतेरस के दिन अपने लिए चांदी का एक कंगन बनवाएं। उसे दीवापली की रात मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें औऱ पूजन करें। अगले दिन यही कंगन अपने सीधे हाथ में पहन लें। ये कंगन आत्मविश्वास के साथ साथ आपके घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा।
4. लौंग चढ़ाएं
धनतेरस के दिन कुबेर और लक्ष्मी की पूजा करते वक्त उन्हें लौंग जरूर अर्पण करें। धनतेरस और दीपावली की पूजा के पश्चात भी आप चाहें तो पूजा में लौंग चढ़ा सकते हैं। इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं औऱ घर में आर्थिक लाभ के योग बनने लगते हैं।
5. खरीदारी करें लेकिन इस तरह
अभी तक आप धनतेरस पर जमकर खरीदारी करते होंगे। देने लेने के लिए भी गिफ्ट खरीदते होंगे। लेकिन इस धनतेरस पर आप अपने और परिवार के लिए ही खरीदारी करें। पारिवारिक सदस्यों के अलावा बाहर के किसी व्यक्ति के लिए गिफ्ट धनतेरस के दिन बिलकुल न खरीदें। दरअसल दूसरों के लिए धनतेरस पर की गई खरीदारी बरकत नहीं होने देती। इस दिन केवल अपने लिए खरीदारी करें।
6. गाय की सेवा
धनतेरस के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें। यूं तो सदैव ही गाय की सेवा करनी चाहिए लेकिन धनतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा गाय के रूप में रहती हैं औऱ उनकी सेवा से आपके घर में खाद्दान्न की कमी नहीं रहेगी।
8. सफेद चीजों का उपाय
धनतेरस के दिन संभव हो सके तो सफेद खाद्य पदार्थों का दान करना चाहिए। आप चाहें तो सफेद कपड़ा किसी मंदिर में दान कर सकते हैं और किसी गरीब को चावल दे सकते हैं।
9. साबुत धनिया
धनतेरस के दिन बाजार से साबुत धनिया खरीद लाएं। इसे पूजा घर में रख लें और दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के समय इसकी भी पूजा करें और अगले दिन गोवर्धन पूजा के समय इसे अपने घर के गमलों में बिखेर दें। जो पौधा निकले, उसकी देखभाल करें, कहते हैं कि धनिए से निकला पौधा घर में धन औऱ संपत्ति लाता है।
10. झाड़ू खरीदें
इस दिन बाजार से झाड़ू जरूर खरीद कर लाएं। झाड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है और इस दिन खरीदी गई झाड़ू साल भर घर में धन संपत्ति और बरकत लाती है।
11. कौड़ी
धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर लाएं और विधिवत पूजा के बाद इसे हल्दी या केसर से लीपकर पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। कहते हैं कि इससे घर में धन का आगमन होता है औऱ तिजोरी कभी खाली नहीं होती


Post a Comment