Header Ads

प्रेमिका से मिलने 10km रेंगकर पहुंचा 70 साल का कछुआ, कर लिया था कैद


प्रेमिका से मिलने के लिए 70 साल का ये कछुआ इतना बेताब हुआ कि उससे मिलने के लिए 10 किलोमीटर का सफर तय कर लिया।

जर्सी आइलैंड के एक Zoo में ये बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 'फ्रेडी' नाम के इस कुछए की पार्टनर 'एस्ट्रिड' को एक लोकल जू ने कैप्चर कर लिया था।

इसके बाद फ्रेडी रनवे रेप्टाइल सेंटर से गायब हो गया।

-जब फ्रेडी की खोज की गई तो वह उसी लोकल जू के पास मिला, जहां उसकी 15 साल की पार्टनर एस्ट्रिड को लाया गया था।

रनवे रेप्टाइल के ओनर Joanne ने कहा, हम फ्रेडी के लापता होने से परेशान थे, वो लंबे समय से हमारे साथ है, लेकिन जब वह जर्सी जू के पास मिला तो हमें भरोसा नहीं हुआ।

- फ्रेडी ने रेप्टाइल सेंटर से जू तक के 10 किमी के सफर को मात्र 24 घंटे में पूरा कर लिया।

Joanne ने बताया कि फ्रेडी बेहद सुस्त कछुआ है लेकिन एस्ट्रिड से मिलने के लिए उसने करीब 4 किमी/घंटे की रफ्तार से सफर तय किया, ये बेहद चौंकाने वाला है।