Header Ads

सेलिना को हुए Twins की खुशी दुख में बदली, कुछ देर बाद हुई एक की मौत


एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शनिवार रात दूसरी बार मां बनने की खबर फेसबुक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की। लेकिन इस गुड न्यूज के साथ एक सैड न्यूज भी उन्होंने शेयर की।

सेलिना ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि एक बार फिर दो नन्हे ट्विंस उनकी जिंदगी में आए, लेकिन उनमें से एक उनके साथ ज्यादा वक्त तक नहीं रह सका। बता दें कि सेलिना ने 10 सितंबर को जुड़वां बेटों को जन्म दिया था।

सेलिना ने अपने बच्चों के नाम अर्थुर और शमशेर रखा था। जन्म के समय से ही शमशेर को हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या थी, जो समय रहते ठीक नहीं हो सकी।

इसी वजह से शमशेर ज्यादा वक्त नहीं जी सके। बता दें कि उन्होंने 10 सितंबर को दुबई में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

सेलिना और उनके पति पीटर हाग के पहले भी दो जुड़वां बच्चें हैं। इनके नाम विंस्टन और विराज, जो अब चार साल के हो चुके हैं।