WWE में है गामा पहलवान का भांजा, खतरे में अंडरटेकर जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड
WWE में पहलवान गामा सिंह के भांजे ने तहलका मचा रखा है। हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल के सुपरस्टार रेसलर जिंदर महल की जिनकी वजह से अब अंडरटेकर जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। जिंदर महल इंडो-कैनेडियन हैं और उनका असली नाम युवराज सिंह धेसी है। अगर जिंदर 8 अक्टूबर को WWE हैल इन अ सैल में जापानी रैसलर नाकामुरा को हरा देते हैं तो वे सबसे ज्यादा समय तक WWE चैम्पियनशिप डिफेंड करने वाले पहले रेसलर बन जाएंगे। 133 दिन तक अंडरटेकर के पास रहा टाइटल...
अबतक द अंडरटेकर ने WWE चैम्पियनशिप को 133 दिन तक बरकरार रखा है। वहीं द रॉक ने 119 दिन, कर्ट एंगल ने 126 दिन और एडी गुरैरो 133 दिन के साथ अंडरटेकर की बराबरी पर रहे हैं।

Post a Comment