Header Ads

50 की उम्र में भी अक्षय कुमार क्यों हैं इतने फिट?


अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सबसे फिट एक्टर माना जाता है। आज 9 सितंबर को वे 50 साल के हो गए हैं। वे हमेशा फिट रहने के लिए सुबह से शाम तक कई रूल्स फॉलो करते हैं। अक्षय कुमार ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शूट करवाया था जिसमें हेल्थ से रिलेटेड कुछ टिप्स दी थी। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो हाई BP और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों बचे रहेंगे।


रेग्युलर आधा घंटा वॉक, जिम, योगा या डांस करें। लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।


मीठा और नमक कम करें। अगर कम नहीं कर सकते हैं तो आधा करें।

तला हुआ और मिर्च मसालेदार खाना अवॉइड करें।


डाइट में हरी सब्जियां और सलाद की मात्रा दूसरी
चीजों से ज्यादा रखें।


अगर  आपकी उम्र 35 के ऊपर है, तो साल में एक  बार ब्लड  टेस्ट जरूर कराएँ।


अक्षय कुमार खुद क्या करते हैं


अक्षय कुमार रोज सुबह 4:30 बजे उठ जाते हैं।


रेग्युलर सुबह एक घंटा तैराकी करते हैं।


रेग्युलर एक घंटा मार्शल आर्ट करते हैं।


रेग्युलर योग  और स्ट्रेचिंण एक्सएरसेज़  करते हैं।


रेग्युलर एक घंटा मेडिटेशन करते हैं।


ब्रेकफास्ट में पराठे और एक गिलास दूध लेते हैं।


लंच में रोटी, दाल, हरी सब्जियां, चिकन और एक  कटोरी दही जरूर शामिल करते हैं।


डिनर में एकदम लाइट खाना जैसे वेजिटेबल सूप, सलाद और हरी सब्जियां शामिल करते हैं।