Header Ads

पोर्न स्टार को पर्सनल मैसेज भेजना पड़ा भारी, ऐसे हुई प्लेयर की बेइज्जती


 एक्स पोर्न स्टार मिया खलीफा को पर्सनल मैसेज भेजना एक स्टार प्लेयर को भारी पड़ गया। अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर विल्सन कॉन्ट्रेरस लगातार खलीफा को मैसेज भेज रहे थे। जवाब नहीं देने के बाद भी जब विल्सन नहीं माने तो खलीफा ने उनके मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। इसमें विल्सन ने कहा था कि वो उनके बड़े फैन हैं। ये काफी अच्छा होगा यदि खलीफा उन्हें हाय कहें। इसके बाद खलीफा ने विल्सन को बाय जरूर कह दिया था। पहले भी एक फुटबॉलर ने की थी खलीफा से दोस्ती की कोशिश...


 2016 में अमेरिकन फुटबॉलर चैड कैली को भी खलीफा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना भारी पड़ गया था। तब खलीफा ने वो मैसेज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे।

- ये रिक्वेस्ट मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट पर उन्हें ऐड करने की थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई।

- मिया ने ना सिर्फ फुटबॉलर की रिक्वेस्ट मानने से मना कर दिया था, बल्कि उस कॉन्वर्सेशन को उन्होंने ट्विटर पर शेयर कर दिया।

- मामला इतना बढ़ गया कि चैज ने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया था।