Header Ads

मार्शल आर्ट के मास्टर हैं PM मोदी के यह नए मंत्री, अब राजनीति के रिंग में दिखाएंगे जौहर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। मंत्रालयों का ऐलान भी हो चुका है। पीएम मोदी ने अपनी सरकार में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है।

 उनमें एक नाम कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से अनंत कुमार हेगड़े का है। मोदी सरकार में जगह पाने वाले ये मंत्री कोरियाई मार्शल आर्ट ताइक्वांडो में निपुण हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा के सदस्य के रूप में यह हेगड़े का पांचवां कार्यकाल है। वह पहली बार मात्र 28 साल की उम्र में वर्ष 1996 में लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। इसके बाद 1998,  2004, 2009, 2014 में लोकसभा में सांसद रहे।

अपने विभिन्न कार्यकाल के दौरान उन्होंने वित्त, गृह, मानव संसाधन विकास, वाणिज्य, कृषि और विदेश मामलों समेत संसद की विभिन्न स्थायी समितियों के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

हेगड़े देश के गांवों के विकास, ग्रामीणों के जीवनस्तर को सुधारने के अपने लक्ष्य में लगे हुए हैं। वह इस दिशा में काम कर रही एनजीओ ‘कदंबा’ के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में 20 मई 1968 को जन्में हेगड़े बचपन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं।

 उनके पिता का नाम दत्तात्रेय हेगड़े और मां का नाम ललिता हेगड़े है।उनकी पत्नी का नाम श्रीरूपा हेगड़े है। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है।