स्कूल में 8 साल तक की बच्चियों का रेप, ऐसा कत्लेआम मचाया था आंतकियों ने
रूस में आज ही दिन यानी की (3 सिंतबर) को बेसलान स्कूल हत्याकांड को 13 साल हो गए। सितंबर 2004 में रूस के बेसलान में हुए इस स्कूल बंधक कांड में 330 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की थी। चेचेन आतंकियों ने दिया था इस हत्याकांड को अंजाम...
चेचेन आतंकियों ने 1 सितंबर को बेसलान के स्कूल में बच्चों सहित १०००, से भी ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था।
- 2004 में बेसलान के एक स्कूल में कई नकाबपोश महिलाएं और पुरुष विस्फोटक बेल्ट पहने हुए और गोलियां चलाते हुए घुस गए थे।
- स्कूल में दाखिल होते ही आतंकियों ने वहां मौजूद गार्ड समेत सभी पुरुष टीचरों को मार दिया था, जिससे कोई उन्हें रोक न सके।
- आतंकियों ने बंधकों को स्कूल के स्पोर्ट्स हॉल में रखा था और बास्केबॉल कोर्ट पर विस्फोटक लगा रखे थे।
- आतंक का यह सिलसिला करीब तीन दिनों तक चला था। रूसी सैनिक बच्चों के चलते कोई आक्रामक कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे।
- चेचेन आतंकियों की डिमांड थी रूसी सरकार चेचेन्या से रशियन आर्मी को हटा ले, लेकिन रूस ने इससे साफ इंकार कर दिया था।
- रूसी सरकार ने आतंकियों के सामने न झुकते हुए कमांडो कार्रवाई का आदेश दिया था। स्कूल में आतंकियों समेत सभी लोगों के बेहोश करने के लिए जहरीली गैस का भी उपयोग किया था, लेकिन गैस की ज्यादा मात्रा से कई बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी। इसके अलावा सैकड़ों बच्चे आर्मी और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए थे। ऑपरेशन 3 सितंबर को खत्म हुआ था।
बेसलान नरसंहार को अब तब का सबसे क्रूर नरसंहार माना जाता है। आतंकियों ने यहां निर्दयता की सारी हदें लांग दी थीं।
- दर्जनों मासूम बच्चियों के साथ रेप किया गया था, इनमें कईयों की उम्र मात्र 8 साल थी, जिनकी ब्लीडिंग के चलते तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी। आतंकियों ने रेप की वीडियो रिकॉर्डिग भी की थी।
- भूखे-प्यासे बच्चे जब पानी मांगा तो आतंकियों ने उन्हें उनकी टॉयलेट पीने तक पर मजबूर कर दिया था।
1864 में रूस के तत्कालीन शासक ने चेचेन्या पर कब्जा कर लिया था, लेकिन चेचेन्या ने कभी अपने आपको रूस का हिस्सा नहीं माना।
- इसके बाद से ही रूस के सैनिकों और चेचेन आतंकियों के बीच से खूनी संघर्ष होता आ रहा है। रूस हमेशा हथियारों के दम पर चेचेन आतंकियों को रोकने की कोशिश करता रहा है।
- चेचेन्या के लोग मूल रूप से उत्तरी काकेशश के निवासी हैं। वे काकेशक भाषा बोलते हैं। ये इस्लाम धर्म के सुन्नी समुदाय के हैं।
- चेचेन्या का कुल क्षेत्रफल लगभग 6 हजार वर्ग किलोमीटर है और यहां की आबादी तकरीबन 12 लाख 67 हजार है।

Post a Comment