Header Ads

पैदा होते ही बच्चे ने खिंचवाई ऐसी Photo, देखते ही वाह-वाह कर उठे लोग


बच्चे को जन्म देते हुए होने वाली तकलीफ एक महिला ही समझ सकती है। लेकिन ब्राजील की रहने वाली फैशन बिजनेसवुमन थिओसे डी मारी ने जैसे ही अपनी बेटी को जन्म दिया, उनकी बेटी ने कुछ ऐसा किया कि वो अपना सारा दर्द भूल गईं।

थिओसे ने सिजेरियन के जरिए अपने बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन जैसे ही ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकली, उनकी अपने हसबैंड और बच्चे के साथ क्लिक की गई फोटो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।

दरअसल, इस तस्वीर में थिओसे की बेटी खिलखिलाते हुए नजर आ रही है। उसकी हंसी के कारण ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई थी। लोग हैरान थे कि इतनी छोटी बच्ची कैसे हंस सकती है? लेकिन जो भी हो, इस फोटो ने लोगों का दिल।

तस्वीर को कई बार शेयर किया गया। बाद में थिओसे ने अपनी बेटी की कुछ और फोटोज भी लोगों के साथ शेयर की।