Header Ads

बढ़ती ही जा रही थी महिला के नाक की लंबाई, फिर डॉक्टर्स ने किया ये चमत्कार


प्युबर्टी यानी किशोर अवस्था वो समय होता है, जब इंसान की बॉडी में कई बदलाव आते हैं। इस दौरान कोई खूबसूरत हो जाता है, तो किसी का चेहरा और फिगर बिगड़ जाता है। अमेरिका की रहने वाली पामेला इचर्ड 15 साल की उम्र तक नार्मल टीनएजर थी।

लेकिन जैसे ही उन्होंने प्यूबर्टी हिट की, उनके चेहरे में जबरदस्त बदलाव आया। ​ने

15 साल की उम्र में पामेला के चेहरे में कई पिंपल्स आने लगे। पहले तो उन्हें ये नॉर्मल लगा लेकिन फिर उनका चेहरा पिंपल्स से भर गया। बड़े होने तक पिंपल्स निकलने बंद नहीं हुए, तब पामेला को चिंता होने लगी।

दरअसल, इन पिंपल्स के कारण उनके नाक की लम्बाई बढ़ती जा रही थी। उसका शेप भी बिगड़ने लगा था। इसके अगले 30 साल तक पामेला के नाक का शेप बिगड़ता गया। उसकी जिंदगी काफी मुश्किल से कट रही थी।

पामेला कहीं बाहर नहीं जाती थी क्योंकि उन्हें लोगों का में शर्म आती थी। लेकिन फिर एक घटना ने उनकी लाइफ बदल दी।
एक टीवी शो ने बदली लाइफ

काफी तरह की जांच के बाद डॉक्टर्स ने पाया कि पामेला एक रेयर बीमारी से सफर कर रही थीं, जिसे मेडिकल टर्म में राइनोफिमा कहते हैं। किसी भी तरह की दवा या लोशन उनकी परेशानी को दूर नहीं कर पा रहा था। 2016 में पामेला को एक टीवी शो में हिस्सा लेने को बुलाया गया।

इसमें लोग अपनी परेशानी डॉक्टर्स से शेयर करते हैं। पामेला ने इस शो पर आकर अपनी परेशानी शेयर की और इस एक शो ने उनकी लाइफ बदल दी।

अमेरिकन डॉक्टर एन जेडलिट्ज ने सामने आकर पामेला की सर्जरी करने का प्रस्ताव रखा। पामेला को विश्वास नहीं था कि जल्द ही उनकी लाइफ बदलने वाली है।

जिस समस्या से वो पिछले 30 सालों से जूझ रही थी, अब वो दूर होने वाला है। डॉक्टर एन ने सर्जरी के जरिए पामेला के नाक का शेप परफेक्ट कर दिया।

अब पामेला अपने लुक के साथ कॉन्फिडेंट हैं और अपनी लाइफ खुशी से जी रही हैं।