Header Ads

सोशल साइट पर छाई इस कपल की Photo, अब हो सकती है 10 साल जेल



सोशल साइट्स पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन की फोटोज काफी शेयर की जा रही है। ये तस्वीर श्रीलंका की है। इसमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब इसी फोटो की वजह से दोनों कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।


 दुल्हन की साड़ी थी दो मील लंबी...


इस तस्वीर में दुल्हन ने जो साड़ी पहनी थी, उसके कारण वो काफी चर्चा में आ गई थी। श्रीलंका में किसी दुल्हन द्वारा पहनी गई ये सबसे लंबी साड़ी है। इस दुल्हन ने अपनी शादी में दो मील लंबी साड़ी पहन रखी थी। लेकिन अब जिस साड़ी ने उसे चर्चा दिलाई, उसी के कारण वो जेल जाने की कगार पर पहुंच चुकी है।

 दरअसल, दुल्हन ने अपनी दो मील लंबी साड़ी को पकड़ने के लिए स्कूलों से 250 बच्चे मंगवाए थे। श्रीलंका के द नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी के मुताबिक, स्कूल की पढ़ाई के दौरान इस तरह बच्चों को अपने पर्सनल फंक्शन में ले जाना कानून के खिलाफ है। इसके लिए 10 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।


ये बच्चे श्रीलंका के दो स्कूलों से मंगवाए गए थे। NCPA के चेयरमैन मरिनी दी लिवेरा ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को जल्द ही सजा सुनाई जाएगी। ताकि इसका ट्रेंड ना बन जाए। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चों को पढ़ने से रोकने वाले क्रिमिनल्स हैं। उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए।