ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही नहीं, बंदूक चलाने में भी उस्ताद हैं MS धोनी, VIDEO देख फैंस रह गए हैरान
क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि बंदूक चलाने में भी खूब माहिर है ये भारतीय खिलाड़ी। हम बात कर रहे हैं लोगों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की। जिन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामांकित किया था।
दरअसल, आज भारत ऑस्ट्रेलिया से दूसरे वनडे में मुकाबला करेगा। बारिश की वजह से इंडियन टीम प्रैक्टिस नहीं कर पाई। हालांकि बारिश का असर धोनी को नहीं छू पाई। धोनी ने मौके का फायदा उठाते हुए एक बार फिर से अपने फैंस को भौचक्का कर दिया।
धोनी के फैंस हेलिकॉप्टर शॉट तो बहुत बार देखा है, लेकिन इस बार धोनी ने पिस्तौल चलाकर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, धोनी को अपनी निशानेबाजी आजमानी थी। इसके लिए वह कोलकाता पुलिस शूटिंग रेंज पहुंच गए और जमकर निशाना लगाया। वहां मौजूद लोगों ने उनकी शूटिंग देख खूब तारीफें की।
धोनी के निशाने बाजी का ये वीडियो कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। धोनी का वीडियो देख फैंस के कमेंट्स का तांता लग गया है। कुछ लोगों का कहना है कि धोनी का निशाना सांस रोक देने वाला था। धोनी का पिस्तौल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी से बेहतर कोई नहीं है जिनका नाम पद्म भूषण के लिए मानांकित हो सके। धोनी मल्टी टैलेंटेड हैं। बीसीसीआई ने किसी और खिलाड़ी का नामांकन भी नहीं भेजा है। कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ' धोनी बेहतरीन निशानेबाज हैं। पीटीएस की शूटिंग रेंज अत्याधुनिक है और धोनी ने 10 और 25 मीटर दोनों रेंज में निशानेबाजी की।


Post a Comment