रिलायंस का iPhone 8 पर सबसे बड़ा ऑफर, मिलेगा 70% Buyback
इस शानदार ऑफर के चलते यदि कोई यूजर iPhone 8 और iPhone 8 Plus की प्री-बुकिंग करता है, तभी फायदा मिलेगा।
एपल के लेटेस्ट iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X की प्री-बुकिंग भारत में 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बुकिंग के लिए रिलायंस डिजिटल शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के चलते यूजर को 70% का बायबैक ऑफर दिया जा रहा है।
हालांकि, iPhone X की प्री-बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, डिलिवरी 3 नवंबर को होगी, लेकिन इस मॉडल पर ये ऑफर नहीं दिया जाएगा। क्या होगा ऑफर से फायदा...
- इस शानदार ऑफर के चलते यदि कोई यूजर iPhone 8 और iPhone 8 Plus की प्री-बुकिंग करता है, तभी फायदा मिलेगा।
- ऑफर के चलते यूजर हैंडसेट को एक साल यूज करने के बाद वापस करके कोई नया फोन खरीद पाएंगे।
- नई डिवाइस लेने पर यूजर को 70% का बायबैक ऑफर मिलेगा। यानी नए फोन का सिर्फ 30% ही देना होगा।
- यूजर को ये फायदा रिलायंस डिजिटल, Amazon, Jio वेबसाइट और Jio स्टोर से दिया जाएगा।
10 हजार का कैशबैक भी मिलेगा
- यदि यूजर 22 से 29 सितंबर के बीच में फोन बुक करता है तब उसे 10 हजार रुपए कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है।
- कैशबैक के लिए यूजर के पास सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है।
- कोई यूजर इस कार्ड से फोन का पेमेंट करता है तब उसे 10 हजार रुपए का कैशबैक भी दिया जाएगा।
Jio लाई iPhone के लिए नया प्लान
- रिलायंस जियो ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus के लिए नया टैरिफ प्लान भी लॉन्च किया है।
- इस प्लान में यूजर को 90GB 4GB डाटा दिया जाएगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन होगी।
- ये प्लान के लिए यूजर को 799 रुपए खर्च करने होंगे।


Post a Comment